अक्सर यह माना जाता है कि महिलाओं को तैयार होने में ज्यादा समय लगता है, लेकिन मैनें कुछ ऐसे पुरुषों को भी देखा है और जानती हूं जो तैयार होने में मुझसे भी ज्यादा समय लगाते हैं. तो अब ऐसा कहना कि लड़कियों को ही ज्यादा टाइम लगता है तो अब ये धारणा धीरे-धीरे बदल रही है. आजकल लड़के भी ऑफिस या पार्टी के लिए तैयार होने में उतना ही नहीं, बल्कि कई बार उससे ज्यादा समय लगाने लगे हैं. इसकी वजह कुछ और नहीं है बल्कि वो है बदलती लाइफस्टाइल, फैशन और खुद को परफेक्ट बनाने की चाह ने पहले की तुलना में आज के समय में पुरुषों की कई आदतों को पूरी तरह से बदल दिया है. पहले के टाइम में जहां लड़कों के पास ऑप्शन कम होते थे और वो सिंपल शर्ट, पैट, शर्ट या टीशर्ट पहनकर तैयार हो जाते थे, वहीं अब वो अपने लुक और स्टाइल पर पूरा ध्यान देने लगे हैं. आखिर ऐसा क्या बदल गया है कि अब सिर्फ शर्ट-पैंट पहनकर घर से निकलने वाले पुरुषों को भी तैयार होने में ज्यादा समय लगने लगा है? आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजहें.
अब पुरुषों को तैयार होने में क्यों लगने लगा ज्यादा समय? | Why Are Men Now Taking Longer to Get Ready?
1. फैशन और स्टाइल के प्रति बढ़ती जागरूकता
आज के समय में पुरुष भी ट्रेंड्स को फॉलो करने लगे हैं. कौन-सी शर्ट के साथ कौन-सी पैंट, कौन-से शूज मैच करेंगे, यह सोचने में ही काफी समय निकल जाता है. पहले जहां दो-तीन कपड़ों में काम चल जाता था, अब अलमारी में कई विकल्प होते हैं और हर बार क्या पहनें? यही सबसे बड़ा सवाल बन जाता है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ कपड़े नहीं, ये 3 आदतें बनाएंगी आपको सच में गुड लुकिंग – ऑफिस और कॉलेज में दिखेगा अलग ही कॉन्फिडेंस!
एक MNC में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाले प्रशांत कपूर कहते हैं…
मुझे भी तैयार होने में काफी समय लगता है, क्योंकि मेरे ऑफिस में क्लाइंट के साथ मीटिंग होती है. ऐसे में प्रेजेंटेबल लगना जरूरी है, इसलिए हर छोटी चीज मैच करनी पड़ती है.
2. ग्रूमिंग रूटीन का बढ़ना
अब पुरुष सिर्फ नहाकर तैयार नहीं होते. स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग, दाढ़ी सेट करना, परफ्यूम चुनना, ये सब उनकी डेली रूटीन का हिस्सा बन चुके हैं. खासकर पार्टी या मीटिंग के लिए तैयार होते समय वे हर छोटी चीज पर ध्यान देते हैं, जिससे समय बढ़ जाता है.
प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले अभिषेक मिश्रा बताते हैं,
स्कूल में बच्चों और स्टाफ के बीच रहना होता है, इसलिए अच्छा दिखना जरूरी है. मैं रोज अपनी दाढ़ी और बालों को ठीक करने में समय देता हूं, तभी कॉन्फिडेंस आता है.


3. सोशल मीडिया का प्रभाव
इंस्टाग्राम और रील्स ने पुरुषों को भी प्रेजेंटेबल दिखने के लिए इंस्पायर किया है. हर कोई चाहता है कि उसकी फोटो अच्छी आए और लोग उनकी तारीफ करें. यही वजह है कि तैयार होने से पहले कई बार आउटफिट ट्राई करना, सेल्फी लेकर चेक करना आम बात हो गई है.
4. परफेक्शन की चाह
आज का पुरुष भी चाहता है कि वह परफेक्ट दिखे, चाहे ऑफिस हो या पार्टी. कपड़ों की फिटिंग से लेकर बालों की सेटिंग तक, सब कुछ सही होना चाहिए. इस परफेक्शन के चक्कर में समय बढ़ना स्वाभाविक है.
ये भी पढ़ें: क्या आपने कभी उबले बादाम खाए हैं? जानिए ब्लैंच्ड बादाम के फायदे और बनाने का तरीका
बिजनेसमैन अंकुर खुराना अपना अनुभव शेयर करते हुए कहते हैं,
मुझे मीटिंग्स और नेटवर्किंग इवेंट्स में जाना होता है, जहां पहला इम्प्रेशन बहुत मायने रखता है. इसलिए मैं तैयार होने में जल्दबाजी नहीं करता, हर चीज को परफेक्ट रखता हूं.

5. ज्यादा ऑप्शन, ज्यादा कन्फ्यूजन
जितने ज्यादा कपड़े, शूज, घड़ियां और बेल्ट होती हैं उतना ही ज्यादा कंफ्यूजन क्रिऐट होता है. घड़ी कौन-सी पहनें? बेल्ट मैच कर रही है या नहीं? शूज फॉर्मल हों या कैजुअल? इन छोटे-छोटे डिसीजन को लेने में काफी टाइम लग जाता है.

6. खुद को परफेक्ट दिखाने का प्रेशर
आजकल कॉम्पिटिशन सिर्फ काम में ही नहीं, बल्कि लुक्स में भी है. ऑफिस में स्मार्ट दिखना, पार्टी में अलग नजर आना, ये सब एक तरह का प्रेशर बन गया है. इस प्रेशर के कारण पुरुष तैयारी में ज्यादा समय देने लगे हैं.


