Ayushman Yojana News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. राज्य नोडल एजेंसी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के दिशानिर्देशों का पालन न करने वाले 59 अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. यह कार्रवाई योजना में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, योजना से जुड़े सभी अस्पतालों को Hospital Empanelment Module (HEM 2.0) पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट करना और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य किया गया था. इसके लिए 31 दिसंबर 2025 की अंतिम तिथि तय की गई थी. हालांकि, कई बार स्मरण पत्र भेजे जाने के बावजूद कई अस्पतालों ने न तो अपनी जानकारी अपडेट की और न ही पोर्टल पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया. इसी लापरवाही के चलते अब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.
Photo Credit: AI Generated Image
तीन श्रेणियों में हुई कार्रवाई
जिला स्तर पर प्राप्त अनुशंसाओं और समीक्षा के आधार पर अस्पतालों पर तीन अलग अलग श्रेणियों में कार्रवाई की गई है:
1. आवेदन न करने वाले 21 अस्पताल निलंबित
ऐसे 21 अस्पताल, जिन्होंने एक बार भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया, उन्हें अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है. इनमें प्रमुख रूप से रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और बेमेतरा के अस्पताल शामिल हैं. इसमें इन अस्पतालों के नाम शामिल हैं.
- न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल, बेमेतरा
- ए.पी. सर्जिकल सेंटर, दुर्ग
- आईएमआई हॉस्पिटल, दुर्ग
- ओम हॉस्पिटल, दुर्ग
- साईं कृपा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग
- गंगोत्री हॉस्पिटल, दुर्ग
- सोमेश्वर हॉस्पिटल, गरियाबंद
- सेवा भवन हॉस्पिटल, महासमुंद
- जौहरी हॉस्पिटल, रायपुर
- महादेव हॉस्पिटल, रायपुर
- न्यू रायपुरा हॉस्पिटल, रायपुर
- शिवम हॉस्पिटल, रायपुर
- सौभाग्य हॉस्पिटल, रायपुर
- जैन हॉस्पिटल, रायपुर
- लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम, रायपुर
- सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, रायपुर
- वरदान हॉस्पिटल, रायपुर
- वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
- श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
- मां शारदा नर्सिंग होम, रायपुर
- ओम नेत्र केंद्र एंड लेजर विजन, रायपुर
2. जानकारी अपडेट न करने वाले 12 अस्पतालों पर कार्रवाई
12 अस्पतालों को आवश्यक जानकारी अपडेट न करने और क्वेरी का जवाब न देने के कारण निलंबित किया गया है. इन अस्पतालों को तब तक सेवाओं से वंचित रखा जाएगा, जब तक वे सभी आवश्यक जानकारी पूरी नहीं करते. इनमें ये अस्पताल शामिल हैं.
- पिनाकी शोभा हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी केयर, जीपीएम
- एमडी मोदी मेमोरियल हॉस्पिटल, जांजगीर-चांपा
- नेताम हॉस्पिटल एंड इनफर्टिलिटी सेंटर, कोंडागांव
- श्री उत्तम साईं केयर हॉस्पिटल, महासमुंद
- श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
- श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
- श्री महावीर हॉस्पिटल, रायपुर
- श्री साईं राम हॉस्पिटल, रायपुर
- कालरा नर्सिंग होम, रायपुर
- कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
- प्रज्ञा हॉस्पिटल, रायपुर
- लाइफ केयर हॉस्पिटल, रायपुर
3. 26 अस्पतालों का भुगतान और प्रे ऑथ रोका गया
जिन 26 अस्पतालों के आवेदन अधूरे पाए गए और उन्होंने दोबारा आवेदन नहीं किया, उनके खिलाफ भुगतान और प्रे ऑथ (PreAuthorization) रोकने की कार्रवाई की गई है. इनमें ये अस्पताल शामिल हैं.
- शकुंतला हॉस्पिटल, बालोद
- सुविधा हॉस्पिटल, दुर्ग
- रूप जीवन हॉस्पिटल, कबीरधाम
- श्री राधे कृष्णा केयर हॉस्पिटल, महासमुंद
- पांडे नर्सिंग होम, रायपुर
- दृष्टि नेत्रालय, रायपुर
- वैदेही हॉस्पिटल, रायपुर
- अनंत हॉस्पिटल, रायपुर
- श्री साईं केयर हॉस्पिटल, रायपुर
- अनुष्का हॉस्पिटल, रायपुर
- ममता हॉस्पिटल, रायपुर
- लालमाटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
- कर्मा हॉस्पिटल, रायपुर
- श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
- रायपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रायपुर
- श्री मां शारदा आरोग्यधाम हॉस्पिटल, रायपुर
- रूप जीवन हॉस्पिटल, रायपुर
- श्री दानी केयर हॉस्पिटल, रायपुर
- जीवन अनमोल हॉस्पिटल, रायपुर
- सद्भावना हॉस्पिटल, रायपुर
- एकता इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, रायपुर
- चंद्रानी सरदारी लाल आई एंड ईएनटी हॉस्पिटल, रायपुर
- रावतपुरा सरकार हॉस्पिटल, रायपुर
- आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
- छत्तीसगढ़ आई हॉस्पिटल, रायपुर
- शाश्वत हॉस्पिटल, रायपुर
योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
राज्य नोडल एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आयुष्मान योजना के नियमों और NHA के दिशानिर्देशों के अनुरूप की गई है. इसका मुख्य उद्देश्य योजना के तहत पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर इलाज सुनिश्चित करना है.
अस्पतालों से अपील: समय पर करें अनुपालन
एजेंसी ने सभी पंजीकृत अस्पतालों से अपील की है कि वे HEM 2.0 पोर्टल पर निर्धारित मानकों का पालन करते हुए समयबद्ध तरीके से अपनी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें. इससे न केवल उनका पंजीयन बरकरार रहेगा, बल्कि मरीजों को भी बिना किसी बाधा के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले करना होगा मंत्रोच्चार, कांग्रेस ने शिशु मंदिर बनाने का लगाया आरोप
इस कार्रवाई को स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. इससे स्पष्ट संदेश जाता है कि योजना के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ें- LPG News: सील लगे LPG सिलेंडर में भी एक से दो किलो कम निकली गैस, जानें- कौन कर रहा है ये खेला


