पाकिस्तान भले ही ईरान-अमेरिका युद्ध को पूरी तरह रोकने के लिए दोनों के बीच बातचीत की मध्यस्थता कर रहा है इसका मतलब ये नहीं कि जो भी मन में आया वह बोलेगा. इजरायल को ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल की तुलना ‘कैंसर’ से कर अपनी भद्द पिटवा ली है. पाक भले ही इन दिनों अमेरिका का खास बना हुआ है, लेकिन बेंजामिन नेतन्याहू को इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दे डाली है. इतना ही नहीं उन्होंने तो पाक की मध्यस्थता पर भी सवाल उठा दिए हैं.
इजराली पीएम कार्यालय ने बयान जारी कर साफ-साफ कह दिया है कि इजरायल के विनाश की बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा इज़रायल के विनाश की बात कहना बहुत ही निंदनीय है. यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार द्वारा बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार द्वारा जो खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है.
The Prime Minister’s Office:
Pakistan Defence Minister’s call for Israel’s annihilation is outrageous. This is not a statement that can be tolerated from any government, especially not from one that claims to be a neutral arbiter for peace.
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) April 9, 2026
इजरायल के विनाश की बात कर बुरे फंसे ख्वाजा आसिफ
दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पोस्ट में इजरायल की आलोचना करते हुए उसे दुष्ट और मानवता के लिए शाप बताया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जब वार्ता होने जा रही है, तब इजरायल लेबनान में नरसंहार कर रहा है. पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान में निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है. जिन लोगों ने फलस्तीनी भूमि पर कैंसर जैसे इस देश की स्थापना की है, वो इन यहूदियों से मुक्ति के लिए काम करें.”
नेतन्याहू ने पाक को दे डाली चेतावनी
ख्वाजा का ये बयान सुनते ही बेंजामिन नेतन्याहू बुरी तरह भड़के हुए हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि एक तरफ तो आप खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ होंगे का दावा करते हैं और दूसरी तरफ इजरायल के विनाश की बात कर रहे हैं. ये कैसी मध्यस्थता है.
ये भी पढ़ें-Iran-US and Israel War Live: लेबनान में हमले कम करें, युद्धविराम कायम रखें… नेतन्याहू से ट्रंप की खास अपील


