बंगाल के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया. घोषणा पत्र के जरिए बीजेपी ने बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों जैसे मुद्दों पर अपना रोडमैप पेश किया है. शाह ने कहा कि TMC से त्रस्त पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन चाहता है.
अमित शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में जिन आशाओं के साथ बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता दी थी वह जनता अब डरी हुई है और वह मन से परिवर्तन चाहती है.अमित शाह ने कहा कि ये निराशा से बाहर निकलने का संकल्प, भय से मुक्ति का संकल्प और महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प है. यह संकल्प पत्र बेरोजगारों को नई राहत दिखाएगा.
बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ के बड़े वादे
- बंगाल के पुर्ननिमार्ण का अभियान शुरू करेगी
- घुसपैठ पर जीरो टोलेरेंश होगा
- 3000 रु हर महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर
- 7 वां वेतन आयोग 45 दिन में लागू
- बंगाल में UCC को लागू करके सभी नागरिकों के लिए कानून सुनिश्चित करेंगे.
- बंगाल को अग्रणी राज्य बनाने के लिए 100 दिनों में रोडमैप जारी करेंगे
- चाय बागानों को फिर से खुशहाल बनाएंगे
- जूट उद्योग के लिए बंगाल में भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे
- बेरोजगार को 3000 का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा
- उद्योगों को बढ़ावा देंगे और स्टार्टअप्स को समर्थन देंगे
- वंदे मातरम म्यूजियम बनेगा
- हर मंडल में एक महिला थाना बनाएंगे
- औद्योगिक राजधानी कोलकाता को बनाऐंगे
- पुलिस बल में महिलाओं को 33% आरक्षण
- हर थाने में महिला डेस्क 24 घंटा काम करेगा
बंगाल अब परिवर्तन चाहता है
अमित शाह ने कहा कि TMC से त्रस्त पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन चाहता है. बीजेपी का संकल्प पत्र गहरी निराशा से निकालने का पत्र है. यह जनता को नई आशा और भरोसा देगा. 15 साल बंगाल की जनता के लिए काल रात्रि की तरह दुस्वपन की तरह रहा. ममता बनर्जी ने सिंडिकेट, गुंडे और घुसपैठियों की मदद से तीसरा कार्यकाल पाया. हम विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल की तरह काम कर रहे हैं.
घुसपैठ के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति
बंगाल की जनता के भरोसे के आधार पर बंगाल का पुननिर्माण शुरू करेंगे. हमारी सरकार घुसपैठ के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़ेगी. बंगाल की जनता के मन में भय है कि घुसपैठ ऐसे ही चलती रही तो बंगाल का अस्तत्व रहेगा या नहीं. आप पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाइए, हम चुन-चुन कर एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम करेंगे और राज्य को सुरक्षित करेंगे.


