द्वारका में ‘धतूरा गैंग’ का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ

द्वारका में 'धतूरा गैंग' का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ द्वारका में 'धतूरा गैंग' का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ

देवभूमि द्वारका में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद अहम खबर है. भगवान के दर्शन करने पहुंचे बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मीठी-मीठी बातों में फंसाकर लूटने वाले एक शातिर ‘धतूरा गैंग’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फूलडोल उत्सव के दौरान जहां हजारों भक्त जगत मंदिर में आशीर्वाद लेने आते हैं, वहीं भावनगर के रहने वाले ये दो ठग श्रद्धालुओं को अपना शिकार बनाने की फिराक में थे. ये गैंग गन्ने के रस और कोल्ड ड्रिंक में धतूरे का पाउडर मिलाकर बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को बेहोश कर लूटते थे.

मीठी बातों का जाल और धतूरे का जहर

देवभूमि द्वारका LCB ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम कालुभाई अमरसीभाई वाघेला और हरेशभाई उर्फ हकलो हैं. ये दोनों भावनगर के रहने वाले हैं. इनका शिकार करने का तरीका बेहद खौफनाक था. ये दोनों चरकला गांव और लाइट हाउस के आस-पास के पैदल रास्तों पर थकान से चूर बुजुर्ग यात्रियों को निशाना बनाते. आरोपी मीठी-मीठी बातें कर मददगार स्थानीय निवासी होने का ढोंग करते थे. वे गर्मी का हवाला देकर श्रद्धालुओं को गन्ने का रस और कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए बोलते. लेकिन इस ड्रिंक में धतूरे का खतरनाक पाउडर मिला होता था. इसे पीते ही कुछ ही मिनटों में श्रद्धालु बेहोश हो जाते थे, जिसके बाद ये ठग उनके सोने के गहने और नकदी लूटकर भीड़ में गायब हो जाते थे.

3 लाख से ज्यादा का माल बरामद

टेक्निकल सर्विलांस और लोकल मुखबिरों की मदद से पुलिस ने खंभालिया-पोरबंदर हाईवे पर एक रेलवे क्रॉसिंग के पास से इन दोनों लुटेरों को दबोच लिया. पुलिस ने इनके पास से कुल 3 लाख 14 हजार रुपये का सामान बरामद किया है, जिसमें 3 लाख 5 हजार रुपये कीमत के सोने के 6 कान के गहने, दो मोबाइल फोन और लूटी गई नकद राशि शामिल है.

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी कालुभाई कोई नया अपराधी नहीं है, बल्कि वह एक आदतन क्रिमिनल है जिस पर गुजरात के कई जिलों में लूट और जहरखुरानी के कई मामले पहले से दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल में TMC या BJP? चुनाव की घोषणा के बाद पहले ओपिनियन पोल की भविष्यवाणी जान लीजिए




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *