Oscars 2026 Live: ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की दावेदारी कौन करेगा पेश, पति के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

Oscars 2026 Live: ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की दावेदारी कौन करेगा पेश, पति के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा Oscars 2026 Live: ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की दावेदारी कौन करेगा पेश, पति के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली:

Oscar Awards 2026 Live Updates: 98वां एकेडमी अवार्ड्स (Oscars 2026) आज यानी 16 मार्च 2026 को हो रहा है. यह लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जा रहा रहा है. मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन (Conan O’Brien) कर रहे हैं. जबकि आगे ऑस्कर 2026 में 16 नॉमिनेशन के साथ सिनर्स, ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन के साथ वन बैटल आफ्टर अनदर और Frankenstein जैसी फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस बार असली टक्कर सिनर्स और वन बैटल ऑफ्टर अनदर के बीच माना जा रहा है. यह 11 कैटेगरी में एक दूसरे से भिड़ने जा रही हैं. 

ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स | Oscars 2026 Live, 98th Academy Awards Winners

आस्कर 2026 का  रेड कार्पेट सुबह 3:30 AM से शुरू हो गया था. जबकि अवार्ड सेरेमनी सुबह 4:30 AM बजे से OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग हो रहा है. इसके अलावा स्टार मूवीज, स्टार मूवीज सेलेक्ट और कलर्स इनफिनिटी पर इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है. इतना ही नहीं अगर आपने अवॉर्ड सेरेमनी को मिस कर दिया है तो 16 मार्च को रात 9:00 बजे इन चैनल्स पर रिपीट टेलीकास्ट किया जाएगा. 

प्रियंका चोपड़ा हैं प्रेजेंटर | Priyanka Chopra In 98th Academy Awards

इस बार ऑस्कर में भारत की मौजूदगी काफी दिलचस्प है. हालांकि भारत की ऑफिशियल एंट्री ‘होमबाउंड’ (Homebound) अंतिम नॉमिनेशन की दौड़ से बाहर हो गई, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व अभी भी मजबूती से बरकरार है. क्योंकि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बार फिर ऑस्कर के मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट करती हुईं नजर आएंगी. हाल ही में उन्होंने जानकारी दी थी कि इस साल के प्रतिष्ठित प्रेजेंटर्स की लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया है. वह रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे जैसे बड़े सितारों के साथ अवार्ड देने के लिए मंच शेयर करेंगी.

भारत के लिए क्या होगा खास | 98th Academy Awards 

इसके अलावा भारतीय मूल की फिल्म निर्माता गीता गांधभिर ने इस साल इतिहास रच दिया है. दरअसल, वह पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जिन्हें एक ही साल में दो अलग-अलग डॉक्यूमेंट्री सीरीज में नॉमिनेशन हासिल हुआ है, जिसमें बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर में द परफेक्ट नेबर और द डेविल इज बिजी को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट श्रेणी में शामिल है. वहीं भले ही वे अंतिम नॉमिनेशन लिस्ट में जगह नहीं बना पाईं, लेकिन ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’, ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों ने ‘बेस्ट पिक्चर’ की एलिजिबिलिटी लिस्ट (रिमाइंडर लिस्ट) में जगह बनाकर ग्लोबल लेवल पर अपनी धमक दिखाई. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *