गाजियाबाद के क्लीनिक में चोरी करने घुसा चोर शटर में फंसा, रात भर वहीं लटका रहा, सुबह पुलिस ने निकाला

गाजियाबाद के क्लीनिक में चोरी करने घुसा चोर शटर में फंसा, रात भर वहीं लटका रहा, सुबह पुलिस ने निकाला गाजियाबाद के क्लीनिक में चोरी करने घुसा चोर शटर में फंसा, रात भर वहीं लटका रहा, सुबह पुलिस ने निकाला

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक क्लीनिक में चोरी करने घुसा चोर शटर में ही फंस गया. रात भर चोर शटर और दीवार के बीच फंसा रहा. जब सुबह लोगों ने चोर को लटका देखा तो पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी. इसके बाद फायर सर्विस ने चोर को बचाया. क्लीनिक के शहर में फंसे चोर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

शटर और दीवार के बीच फंस गया था चोर

घटना की सूचना दोपहर करीब 1:15 बजे फायर स्टेशन वैशाली को प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक क्लीनिक के अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ है. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से रेस्क्यू टेंडर को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया. अग्निशमन अधिकारी और उनकी टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक युवक क्लीनिक के शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच बुरी तरह फंसा हुआ है.

चोरी करने के लिए छत से नीचे उतर रहा था

युवक की पहचान अभिषेक पुत्र गणेश निवासी बिहार के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक देर रात चोरी के इरादे से क्लीनिक में घुसने का प्रयास कर रहा था. वह छत के रास्ते नीचे उतर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह शटर और दीवार के बीच फंस गया. इस दौरान उसका गला बुरी तरह जाम हो गया और वह वहीं लटक गया, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया.

फायर विभाग ने किया रेस्क्यू

घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. टीम ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग करते हुए सावधानीपूर्वक शटर को हटाया और युवक की गर्दन को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के दौरान पूरी सतर्कता बरती गई ताकि युवक को किसी प्रकार की अतिरिक्त चोट न पहुंचे.

करीब कुछ समय के प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ से दौड़ेगी एक और रैपिड रेल! उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत चलाने की तैयारी, जानें डिटेल






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *