पड़ोसी के गेट पर लगा CCTV क्या आपकी प्राइवेसी में दे रहा है दखल? ऐसे उतरवा सकते हैं कैमरे

पड़ोसी के गेट पर लगा CCTV क्या आपकी प्राइवेसी में दे रहा है दखल? ऐसे उतरवा सकते हैं कैमरे पड़ोसी के गेट पर लगा CCTV क्या आपकी प्राइवेसी में दे रहा है दखल? ऐसे उतरवा सकते हैं कैमरे

आज के समय में सुरक्षा के लिए घरों, दुकानों और कॉलोनियों में CCTV कैमरे लगाना आम बात हो गई है. लोग चोरी और अपराध से बचाव के लिए अपने घर के बाहर कैमरे लगाते हैं. यह पूरी तरह से कानूनी है, लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब पड़ोसी के ये कैमरे आपकी निजी जिंदगी में दखल देने लगते हैं. 

कब होता है प्राइवेसी का उल्लंघन?

मामले को लेकर NDTV संग हुई खास बातचीत के दौरान एडवोकेट दीपक ठुकराल (पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, शाहदरा बार एसोसिएशन, कड़कड़डूमा कोर्ट, दिल्ली) ने बताया, अगर पड़ोसी का CCTV कैमरा सिर्फ उसकी संपत्ति तक सीमित है, तो यह सही माना जाता है. लेकिन अगर कैमरा आपके घर के अंदर, बालकनी, खिड़की, आंगन या मुख्य दरवाजे के अंदरूनी हिस्से को लगातार रिकॉर्ड कर रहा है, तो यह आपकी निजता (Right to Privacy) का उल्लंघन हो सकता है.

एडवोकेट बताते हैं, बिना अनुमति किसी के निजी जीवन की रिकॉर्डिंग करना गलत है. भारतीय कानून के तहत इस तरह की हरकत पर कार्रवाई हो सकती है. IT एक्ट की धारा 66E के तहत किसी की निजी तस्वीर या वीडियो बिना सहमति के रिकॉर्ड करना दंडनीय अपराध माना जाता है.

क्या कहता है कानून?

कानून यह अनुमति देता है कि कोई व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए CCTV लगा सकता है, लेकिन वह दूसरों की निजी जगह की निगरानी नहीं कर सकता. अगर कोई कैमरा गलत दिशा में लगाकर आपके घर के अंदर की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर रहा है, तो इसे गंभीर उल्लंघन माना जा सकता है. ऐसे मामलों में आप पहले पड़ोसी से बात करके कैमरे की दिशा बदलने या हटाने की मांग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पड़ोसी देर रात तक म्यूजिक बजाता है, तो उसको रोकने का क्या है इलाज, हाई कोर्ट के वकील से जानिए अपने कानूनी अधिकार

अगर समस्या न सुलझे तो क्या करें?

अगर बातचीत के बाद भी कैमरा नहीं हटाया जाता, तो आप स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आप सिविल कोर्ट में केस भी दायर कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर कानूनी सलाह भी ली जा सकती है.

एडवोकेट दीपक ठुकराल बताते हैं, CCTV सुरक्षा के लिए जरूरी है, लेकिन इसका उपयोग जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए. किसी की निजी जिंदगी में दखल देना न केवल गलत है बल्कि कानून के खिलाफ भी है. इसलिए अगर आपको लगता है कि पड़ोसी का कैमरा आपकी प्राइवेसी तोड़ रहा है, तो आप अपने लिए आवाज उठा सकते हैं और इसमें कानून आपकी मदद कर सकता है. 
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *