Dhurandhar 2 Collection Day 27: धुरंधर 2 ने 27 दिन में हिलाया बॉक्स ऑफिस, चौथे हफ्ते में टूटेगा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Collection Day 27: धुरंधर 2 ने 27 दिन में हिलाया बॉक्स ऑफिस, चौथे हफ्ते में टूटेगा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड Dhurandhar 2 Collection Day 27: धुरंधर 2 ने 27 दिन में हिलाया बॉक्स ऑफिस, चौथे हफ्ते में टूटेगा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड


Dhurandhar 2 Collection: पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 27: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर चौथे हफ्ते में भी दमदार प्रदर्शन कर रही है और इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 27 दिनों बाद भी शानदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. खास बात यह है कि फिल्म अब चौथे हफ्ते की कमाई के मामले में टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है और तेजी से पुष्पा 2: द रूल के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है. ऐसे में ‘धुरंधर 2′ का बॉक्स ऑफिस सफर बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है.

27वें दिन फिर दिखा जबरदस्त उछाल

फिल्म ने चौथे मंगलवार यानी 27वें दिन 7.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सोमवार के 5.20 करोड़ के मुकाबले करीब 35% ज्यादा है. यह आंकड़ा दिखाता है कि फिल्म अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2′ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1095.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1311.68 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 416.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1727.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘पुष्पा 2′ को पीछे छोड़ने की तैयारी

चौथे हफ्ते में ‘धुरंधर 2′ की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है. फिल्म ने अब तक इस हफ्ते में 47.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जिससे इसने छावा (44.15 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और चौथे हफ्ते में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब इसका अगला लक्ष्य पुष्पा 2: द रूल है, जिसने अपने चौथे हफ्ते में 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जिस तरह से ‘धुरंधर 2′ की कमाई बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकता है.

यह भी पढ़ें: Dacoit Box Office Collection Day 5: पांच दिन पहले आई डकैत का धुरंधर 2 ने बिगाड़ा खेल, जानें कितनी हुई कमाई
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *