महीने में दो बार पीरियड्स: महिलाओं के लिए कब बन सकता है खतरे का संकेत?

Latest and Breaking News on NDTV महीने में दो बार पीरियड्स: महिलाओं के लिए कब बन सकता है खतरे का संकेत?


Is Period Twice A Month Dangerous: महिलाओं के लिए पीरियड्स (Periods) एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब इसमें अचानक बदलाव आने लगता है तो चिंता बढ़ना लाजिमी है. कई बार ऐसा होता है कि एक ही महीने में दो बार पीरियड्स आ जाते हैं. पहली नजर में यह स्थिति डराने वाली लग सकती है, लेकिन हर बार यह गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होती. फिर भी अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. शरीर अक्सर संकेत देता है और उन्हें समझना जरूरी होता है.

क्या यह स्थिति सामान्य हो सकती है?

आमतौर पर पीरियड्स का चक्र 28 दिनों का माना जाता है, लेकिन 21 से 35 दिनों के बीच का साइकल भी सामान्य माना जाता है. ऐसे में अगर आपका साइकल छोटा है, तो ऐसा लग सकता है कि महीने में दो बार पीरियड्स आ रहे हैं. कभी-कभी तनाव (Stress), डाइट (Diet) में बदलाव या नींद की कमी (Insomnia) की वजह से भी डेट आगे-पीछे हो सकती है. लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहे, तो यह अनियमित पीरियड्स की श्रेणी में आती है.

इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

महीने में दो बार पीरियड्स आने का सबसे आम कारण हार्मोनल असंतुलन (Harmonal Imbalance) होता है. शरीर में एस्ट्रोजन (Estrogen) और प्रोजेस्टेरोन (Progesterone) का संतुलन बिगड़ने पर पीरियड्स का समय और फ्लो (Flow) बदल सकता है.

इसके अलावा PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic Ovary Syndrome) भी एक बड़ी वजह हो सकता है. इसमें ओवरी (Ovary) में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं, जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं.

गर्भाशय में फाइब्रॉएड (Fibroid) यानी गांठें होने पर भी ज्यादा ब्लीडिंग (Bleeding) या बार-बार पीरियड्स हो सकते हैं. वहीं थायराइड (Thyroid) की समस्या भी पीरियड्स के चक्र को प्रभावित करती है और इसकी वजह से साइकल बिगड़ सकता है.

 यह भी पढ़ें- तेज धूप में घर रहेगा कूल-कूल! छत पर सफेद चूना लगाने से घर हो सकता है 5 डिग्री तक ठंडा, सिविल इंजीनियर ने बताया तरीका

कब हो सकती है यह समस्या खतरनाक?

अगर यह समस्या कभी-कभार हो रही है, तो यह ज्यादा चिंता की बात नहीं होती. लेकिन अगर हर महीने दो बार पीरियड्स आ रहे हैं, बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, कमजोरी (Weakness) या चक्कर (Dizziness) महसूस हो रहे हैं, तो यह शरीर के लिए खतरनाक संकेत हो सकता है. लंबे समय तक ऐसा रहने पर एनीमिया (Anaemia) जैसी समस्या भी हो सकती है.

क्या करें इस स्थिति में?

सबसे जरूरी है कि आप अपने शरीर के बदलावों को नजरअंदाज न करें. अगर पीरियड्स बार-बार आ रहे हैं या दर्द ज्यादा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. साथ ही संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज और तनाव कम करना भी बेहद जरूरी है.

महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना चाहिए. समय पर ध्यान देने से बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है.

Watch Video: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *