साफ घर में भी आती है अजीब सी बदबू? ये Hidden जगह हो सकती हैं वजह | 3 Tips To Get Rid of House Smell | Natural Air Freshener Hacks | Hidden Smelly Spots In House

Latest and Breaking News on NDTV साफ घर में भी आती है अजीब सी बदबू? ये Hidden जगह हो सकती हैं वजह | 3 Tips To Get Rid of House Smell | Natural Air Freshener Hacks | Hidden Smelly Spots In House


How to Clean Home Smell: कई बार पूरा घर साफ होने के बाद भी कमरे में एक अजीब सी सीलन या भारी बदबू महसूस होती है. रूम फ्रेशनर भी कुछ देर में बेअसर हो जाता है. दरअसल, इसकी वजह घर की वो Hidden जगहें होती हैं जहां हमारी नजर नहीं जाती. चलिए जानते हैं घर से बदबू क्यों आती है और उसे कैसे दूर करें.

अक्सर ऐसा होता है कि हम पूरा दिन लगाकर की रगड़-रगड़ कर सफाई करते हैं. झाड़ू-पोछा, डस्टिंग और सामान को सलीके से रखने के बाद भी जब हम में घुसते हैं, तो एक अजीब सी सीलन या भारीपन वाली बदबू महसूस होती है. हम रूम फ्रेशनर छिड़कते हैं, लेकिन कुछ देर बाद वह गंध फिर लौट आती है.

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझ लीजिए कि घर की सतह पर नहीं, बल्कि उन ‘छिपी हुई’ जगहों (Hidden Spots) में है जहां हमारी नजर आसानी से नहीं जाती. चलिए जानते हैं घर के वो कौन से कोने हैं जो बदबू का घर बन जाते हैं और उन्हें कैसे साफ किया जाए.

घर साफ फिर भी बदबू 

क्यों आती है कमरे में बदबू/घर से बदबू क्यों आती है- (Why does the room smell bad)

1. पुराने सोफे-

सोफे के कवर तो हम बदल देते हैं, लेकिन सोफे की दरारों में जमा धूल और पसीना गंध का कारण बनता है. खासकर गर्मी और उमस के मौसम में सोफे से भारी बदबू आने लगती है.

Also Read: केवल 20 रुपये में करें सोफे की ड्राई क्लीनिंग, बिना वैक्यूम क्लीनर के मिनटों में चमकेगा आपका सोफा

2. कालीन- 

कई बार कमरे में बदबू कालीन से सीलन की वजह से आ सकती है. 

3. फर्नीचर- 

कमरा साफ होने के बाद भी बदबू आ रही है, तो आप फर्नीचर की सफाई करें. क्योंकि कई बार फर्नीचर से सीलन की वजह से बदबू आती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

साफ‑सुथरे घर में भी बदबू आने की वजह बनती Hidden जगहें. Photo Credit: Unsplash

सोफे, कालीन और फर्नीचर से सीलन की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय-

1. बेकिंग सोडा- 

बेकिंग सोडा बदबू को सोखने के लिए सबसे बेहतरीन नेचुरल चीज है.

कैसे इस्तेमाल करें- रात को सोने से पहले अपने सोफे और कालीन पर सूखा बेकिंग सोडा छिड़क दें. इसे पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें. अगली सुबह वैक्यूम क्लीनर या ब्रश से इसे साफ कर लें. यह बिना किसी केमिकल के सारी गंध खींच लेगा.

2. सिरका- 

सफेद सिरका (White Vinegar) फंगस और बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है जो अक्सर सीलन की वजह होते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें- एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं. इस मिक्सचर को सोफे के कोनों या कालीन पर हल्का-हल्का स्प्रे करें.

Also Read: मॉनसून में घर के कोने-कोने से आने लगी है सीलन की बदबू, तो इन 5 तरीकों से Smell हो जाएगी मिनटों में दूर 

3. वेंटिलेशन- 

अगर आपके कालीन या सोफे की गद्दियां हटाने लायक हैं, तो उन्हें महीने में एक बार कम से कम 3-4 घंटे की तेज धूप जरूर दिखाएं. कमरे में बाहर की हवा आना भी जरूरी है क्योंकि ये नमी को दूर करती है.

ये भी पढ़ें- गर्मी से बचने का देसी जुगाड़! न हेलमेट की टेंशन, न हाथ जलने का डर

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *