PAK ने की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, काबुल के अस्पताल को बनाया निशाना, 400 की मौत, 250 घायल

PAK ने की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, काबुल के अस्पताल को बनाया निशाना, 400 की मौत, 250 घायल PAK ने की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, काबुल के अस्पताल को बनाया निशाना, 400 की मौत, 250 घायल

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की ताजा एयरस्ट्राइक में काबुल स्थित एक ड्रग रीहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 लोग घायल हुए हैं. हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसके हमलों में किसी भी नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनाया गया.

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि काबुल के पुलिस जिला 9 में स्थित एक नशामुक्ति केंद्र पर हमला किया गया, जिससे अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया. उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों में अधिकतर वे मरीज हैं, जो इलाज के लिए भर्ती थे.

यह भी पढ़ें- घरेलू मोर्चे पर फेल, सरहद पर ‘खेल’! अफगानिस्तान के साथ जंग के पीछे पाकिस्तान का ‘डर्टी गेम’

अफगान अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मलबा हटाए जाने के बाद मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

पाकिस्तान ने आरोपों को बताया झूठा

इस घटना पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसने काबुल में किसी भी अस्पताल या नागरिक सुविधा को निशाना नहीं बनाया. पाकिस्तान के अनुसार, उसकी सेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की. इस कथित हवाई हमले से कुछ घंटे पहले ही दोनों देशों की सीमा पर हुई झड़प में 4 अफगान नागरिकों की मौत की पुष्टि की गई थी. यह पिछले तीन हफ्तों में दोनों देशों के बीच सबसे गंभीर तनाव माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- होर्मुज से भारतीय जहाज पास कराने के बदले अपने जब्त टैंकर वापस मांग रहा ईरान: रायटर्स सूत्र

तनाव बढ़ने का संकेत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में सीमा विवाद और सुरक्षा मुद्दों को लेकर तनाव तेजी से बढ़ा है. ताजा हमला इस टकराव को और गहरा कर सकता है. तालिबान ने पाकिस्तान से तत्काल इस कार्रवाई को रोकने और सीमा उल्लंघन की घटनाओं पर जवाबदेही तय करने की मांग की है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *