नई दिल्ली:
दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स खुद को गोली मारते हुए दिखाई देता है. यह वीडियो बेहद संवेदनशील है और लोगों को विचलित कर सकता है.
कैसे हुई पूरी घटना
वीडियो में दो लोग मौजूद हैं. एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है और दूसरा वीडियो में दिखाई देता है. वीडियो में दिख रहा शख्स पिस्टल में मैगजीन लोड करता है. इसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति कहता सुनाई देता है- ‘ऊपर दो बटन है…’
यह भी पढ़ें- मयूर विहार से AIIMS तक सड़क होगी सिग्नल फ्री, दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी जाम से बड़ी राहत
कुछ ही सेकंड बाद वह व्यक्ति पिस्टल को अपनी छाती से सटाकर खुद को गोली मार लेता है.
कौन था शख्स?
पुलिस के अनुसार, जिस व्यक्ति ने खुद को गोली मारी उसका नाम पवन है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पिस्टल किसकी थी?
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और वह उस दोस्त की थी जो वीडियो बना रहा था.
यह भी पढ़ें- लखनऊ डबल मर्डर के बाद अब प्रतापगढ़ में मां-बेटे की निर्मम हत्या, दीवारों पर दिखे खून के छींटे
पुलिस की कार्रवाई
न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो कैसे और क्यों बनाया गया, क्या कोई उकसावा था, पिस्टल किस परिस्थिति में पवन को दी गई. इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है.
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |


