TMC के गुंडे लोगों को लूट रहे, कोई माई का लाल… बंगाल चुनाव से पहले ममता पर बरसे सीएम योगी

TMC के गुंडे लोगों को लूट रहे, कोई माई का लाल... बंगाल चुनाव से पहले ममता पर बरसे सीएम योगी TMC के गुंडे लोगों को लूट रहे, कोई माई का लाल... बंगाल चुनाव से पहले ममता पर बरसे सीएम योगी

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. बीजेपी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बंगाल के जोरासांको विधान सभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने ममता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी के बुआ भतीजे दोनों बंगाल को पूरी तरह यहां के अस्तित्व को समाप्त करना चाहते हैं. कोलकाता का मेयर बोलता है, यहां उर्दू चलेगी. हम आज कहने के लिए आए हैं कि बंगाली अस्मिता के साथ कोई माई का लाल खिलवाड़ नहीं कर सकता.

बंगाली अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी के जो लोग बंगाली अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें बताने की जरूरत है कि बंगाल की पहचान, काबा से नही है, बंगाल की पहचान मां कालीबाड़ी से है. उन्होंने कहा कि हमें बंगाल की अस्मिता को बचाना है. बंगाल के अंदर वर्तमान में कठमुल्लापन को बढ़ावा देने का कार्य हो रहा है, इसको हर हाल में रोकना होगा. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसको रोकने के लिए आपको भारत के लोकतंत्र ने जो ताकत दी है, इस ताकत का सही इस्तेमाल करिए.

पहले यूपी का हाल भी बंगाल जैसा ही था

सीएम योगी ने जो कहा कि बंगाल आज बदहाल है जो ज्ञान की धारा थी आज वो बेरोजगारी की अंधकार में भटकती हुई दिखाई दे रही है. किसान बदहाल है, उद्योग बंद हो रहे हैं पिछले 10 वर्ष के अंदर 7000 से अधिक बड़े उद्योग बंगाल में बंद हुए हैं. 30 लाख से अधिक युवा यहां बेरोजगार हुआ है लेकिन TMC और ममता दीदी किसी की सुनने वाली नहीं है. आपने देखा ही होगा कि कोलकाता के मेयर क्या कह रहे हैं. उनका कहना है कि यहां उर्दू का इस्तेमाल किया जाएगा. हम यहां यह कहने आए हैं कि बंगाली पहचान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता. बंगाल में गौ-हत्या बड़े पैमाने पर हो रही है. ममता दीदी को भगवान राम के नाम से चिढ़ है. दुर्गा पूजा के दौरान अनुमति नहीं दी जाती. यहां हम जिस तरह की अराजकता देख रहे हैं, वह वैसी ही है जैसी 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में थी. आज यूपी में कोई अशांति नहीं है आज हर तरफ उत्सव का माहौल है.

TMC भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया

नदिया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब हम देखते हैं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, अरविंद घोष और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस पवित्र धरती पर TMC के गुंडे लोगों को लूट रहे हैं. TMC अब आतंक का पर्याय बन चुकी है, यह ‘माफिया राज’ का प्रतीक बन गई है. TMC भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है. जो बंगाल कभी भारत की अर्थव्यवस्था का विकास इंजन हुआ करता था जिस बंगाल में उद्योग की श्रृंखला थी जिस बंगाल में युवा रोजगार प्राप्त करता था आज उसी बंगाल में उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं, लाखों युवा बेरोज़गार हैं. बंगाल के आलू उगाने वाले किसान खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं. बंगाल में पूरी तरह से अशांति जैसा माहौल है.

ये भी पढ़ें- खरगे साथ में मंच पर थे मौजूद, उपराष्ट्रपति ने PM मोदी पर विवादित बयान को लेकर सुना दी खरी-खरी

 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *