अगर आफिशियल वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण लोड बढ़ रहा है, तो छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं.
UPMSP 10th-12th Result 2026 : आखिरकार 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने लंबे समय से प्रतीक्षित कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं. अब आप अपना स्कोर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों pmsp.edu.in या upresults.nic.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का तरीका हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.
10वीं और 12वीं का कुल पास प्रतिशत कितना है
- इस साल हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत- 90.42
- इस साल इंटर का कुल पास प्रतिशत- 80.38
UP Board 10th Result 2026 Direct Link
UP Board 12th Result 2026 Direct Link
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
- अब आपको वेबसाइट के होमपेज पर ‘High School (Class 10th) Examination Result 2026’ और ‘Intermediate (Class 12th) Examination Result 2026’ के अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे, अपनी क्लास के हिसाब से लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और स्कूल कोड (अगर मांगा जाए) भरें. इसके बाद कैप्चा कोड (Captcha Code) डालिए.
- इसके बाद आप ‘Submit’ या ‘View Result’ बटन पर क्लिक करें. आपका डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- अब आप अपने रिजल्ट का स्क्रीनशॉट ले लीजिए या भविष्य के लिए इसका पीडीएफ (PDF) डाउनलोड कर सुरक्षित रख लीजिए. इसके अलावा आप प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.
डिजी लॉकर (DigiLocker) से भी कर सकते हैं डाउनलोड
अगर आफिशियल वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण लोड बढ़ रहा है, तो छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं. वहां से आप अपनी डिजिटल मार्कशीट भी पा सकते हैं. यह मार्कशीट वैलिड होगी. साथ ही आप उमंग एप का भी यूज कर सकते हैं, रिजल्ट देखने के लिए.
यूपी बोर्ड से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लिंक पर जाएं-


