Vegetables Storage Tips: कई लोग एक ही बार में बाजार से पूरे हफ्ते की सब्जियां खरीदकर ले आते हैं, लेकिन कई बार या तो सब्जियां दो से तीन दिनों में ही मुरझाने लगती हैं या फिर पानी छोड़ देती हैं और कई मामलों में तो ऐसा तब भी होता है जब हम उन्हें फ्रिज में सुरक्षित समझकर रख देते हैं. इससे न सिर्फ पैसा खराब जाता है, बल्कि समान भी बरबाद हो जाता है. अगर आप भी सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए सही तरीकों की तलाश में हैं, तो स्टोरी में बने रहिए. यहां हम बताएंगे सब्जियों को फ्रिज में रखने का सही तरीका क्या है?
सब्जियों को फ्रिज में रखने का सही तरीका
सब्जियों को धोकर सीधे फ्रिज में न रखें: अगर आप सब्जियों को धोकर फ्रिज में रखते हैं, तो इससे उनमें नमी बढ़ सकती है और यह जल्दी सड़ने लगती हैं. इसलिए सबसे पहले सब्जियों की धूल साफ करें, बिना धोए पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखें और पकाने से ठीक पहले ही धोएं.
पेपर या कपड़े में लपेटकर की रखें: सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए टिश्यू, न्यूज़पेपर या सूखे कपड़े में लपेटकर रखना बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप इस तरीके को अपनाते हैं, तो इससे सब्जियों का अतिरिक्त पानी पेपर सोख लेगा और वे ज्यादा दिन ताजा रहेंगी.
फ्रिज के वेजिटेबल बॉक्स का सही उपयोग: फ्रिज का नीचे वाला हिस्सा वेजिटेबल क्रिस्पर बॉक्स खास तौर पर नमी कंट्रोल के लिए बनाया जाता है. इसलिए सब्जियों को फ्रेश रखने के लिए उन्हें हमेशा इसी सेक्शन में रखें.
पत्तेदार सब्जियों को इस तरह रखें: पालक, धनिया, मेथी, पत्तागोभी जल्दी खराब होती हैं. इसलिए इन्हें धोकर बिलकुल सूखा लें, फिर एक टिश्यू पेपर में लपेटें और एयरटाइट बॉक्स में रख दें. ऐसा करने से ये 5 से 7 दिन तक ताजा रहेंगी.

Photo Credit: AI
इसे भी पढ़ें: Palak Patta Chaat: पालक के पत्तों से बनाई गई ये चाट शाम की चाय को बना देगी और भी मजेदार, नोट करें रेसिपी
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


