उत्तराखंड के चंबा-कोटी रोड पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड के चंबा-कोटी रोड पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत उत्तराखंड के चंबा-कोटी रोड पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड के चंबा-कोटी रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में अभी तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं. जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. अभी मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर नैल के पास यूटिलिटी वाहन खाई में गिरी है. 

इस हादसे की सूचना मिलते ही थाना चंबा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार दोपहर को हुई है. फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जो वाहन हादसे का शिकार हुआ है उसमें 10 लोग सवार थे. इस हादसे में मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. 

सीएम धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट कर जताया दुख

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घनाग्रस्त होने पर दुख जताया है.ईश्वर से प्राथर्ना है कि दुर्घटना में दिवगंत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को घायलों को उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं.  

आपको बता दें कि बीते कुछ समय में उत्तराखंड में इस तरह का यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है. कुछ महीने पहले भी उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक ऐसा ही हादसा हुआ था.भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी. इस हादसे में कई लोगों की जान गई और कई घायल हुए थे. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया था.

कहां और कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास हुआ. बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी और सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी. रास्ते में बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें भिकियासैंण के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

यह भी पढ़ें: नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बड़ा हादसा: टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, एक लापता






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *