बंगाल में प्रचार के लिए बचे बस तीन दिन, पावर पैक्ड होगा वीकेंड, PM मोदी से लेकर ममता बनर्जी की बड़ी रैलियां

बंगाल में प्रचार के लिए बचे बस तीन दिन, पावर पैक्ड होगा वीकेंड, PM मोदी से लेकर ममता बनर्जी की बड़ी रैलियां बंगाल में प्रचार के लिए बचे बस तीन दिन, पावर पैक्ड होगा वीकेंड, PM मोदी से लेकर ममता बनर्जी की बड़ी रैलियां

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए महज तीन दिनों का वक्त बचा है. 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी और 27 अप्रैल की शाम तक इसके लिए चुनाव प्रचार किया जाएगा. इसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी. यानी चुनावी बिसात बिछ चुकी है और अब बारी है ‘शह और मात’ के उस खेल की, जो आने वाले वीकेंड में अपने चरम पर होगा. बंगाल में दूसरे और निर्णायक चुनाव से पहले बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने कोलकाता से लेकर सुदूर गांवों तक पूरी ताकत झोंक दी है, तो दूसरी तरफ टीएमसी की रणनीतिक घेराबंदी ने मुकाबले को बेहद कड़ा बना दिया है. प्रचार खत्म होने से पहले के ये आखिरी तीन दिन दोनों ही खेमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति वाले हैं. शनिवार और रविवार को होने वाली रैलियों की गूंज न केवल मतदाताओं के कानों तक पहुंचेगी, बल्कि भविष्य के सत्ता समीकरणों की भी नींव रखेगी. जानिए इस वीकेंड पर बीजेपी और टीएमसी के क्या-क्या कार्यक्रम और बड़ी रैलियां होनी हैं.

बीजेपी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने को तैयार

बीजेपी बंगाल चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. पार्टी ने पहले चरण की तरह दूसरे चरण के चुनावी संग्राम में अपने सभी बड़े इक्के उतारे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह खुद इस चुनावी कैंपेन को लीड कर रहे हैं. जिस तरह ये दोनों नेता बंगाल में डेरा डाले हुए हैं उससे साफ है कि ये तीन दिन खासकर वीकेंड में चुनाव प्रचार चरम पर होगा. पीएम मोदी रविवार को बंगाल में चार बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को दमदम में एक विशाल रोड शो और रैली की, जहां उन्होंने संदेश दिया कि पहले चरण के मतदान ने बंगाल में बदलाव की लहर का शंखनाद कर दिया है.

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बंगाल में ही डेरा डाले हुए हैं. उन्होंने हाल ही में कोलकाता में दूसरे चरण के प्रभारियों के साथ 4 घंटे लंबी बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया है. वे आगामी तीन दिनों में दक्षिण बंगाल के टीएमसी गढ़ों, विशेषकर कोलकाता और आसपास के इलाकों में कई रैलियां और संगठनात्मक बैठकें करेंगे. 

TMC भी नहीं छोड़ेगी कोई कसर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी पूरी ताकत लगा दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी अपनी सत्ता बचाने के बड़े स्तर पर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. दोनों ही राज्य के अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. ममता बनर्जी दिन में तीन-तीन सभाओं को संबोधित कर रही हैं. उनका मुख्य फोकस भवानीपुर और दक्षिण बंगाल की सीटों पर है, जहां उनका सीधा मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेताओं से है.

वहीं टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी दूसरे चरण वाले क्षेत्रों में लगातार पदयात्राएं और जनसभाएं कर रहे हैं, ताकि युवाओं और ग्रामीण मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़े रखा जा सके.

यह भी पढ़ें: आरजी कर पीड़िता की मां के लिए PM मोदी ने मांगे वोट, कहा- बंगाल की हर बेटी के साथ हुए अन्याय की फाइल खुलेगी

पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन की लहर’: PM मोदी

पीएम मोदी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में ‘परिवर्तन की लहर’ स्पष्ट रूप से दिखाई दी और यह टीएमसी के ‘महा जंगलराज’ के अंत का संकेत है. पानीहाटी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारी मतदान का मतलब भाजपा का समर्थन बढ़ना और तृणमूल की तानाशाही को नकारा जाना है. बंगाल में लंबे समय से जो बदलाव की लहर दिखाई दे रही थी, कल के पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है. कल भाजपा के पक्ष में मिले समर्थन ने उसकी जीत का शंखनाद कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Analysis: ‘आधी आबादी’ जिस तरफ जीत उस तरफ, आंकड़े दे रहे गवाही; बंगाल में बंपर वोटिंग के क्या संकेत?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *