अगर मम्मी कभी ना लौटी तो… मां के सवाल पर रो पड़ा छोटा बच्चा, दिया ऐसा जवाब, Video ने सबको रुला दिया

अगर मम्मी कभी ना लौटी तो... मां के सवाल पर रो पड़ा छोटा बच्चा, दिया ऐसा जवाब, Video ने सबको रुला दिया अगर मम्मी कभी ना लौटी तो... मां के सवाल पर रो पड़ा छोटा बच्चा, दिया ऐसा जवाब, Video ने सबको रुला दिया

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो अक्सर लोगों को हंसाते या भावुक करते हैं, लेकिन कभी-कभी यही वीडियो बहस का मुद्दा भी बन जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसमें एक मां ने अपने छोटे बच्चे से एक काल्पनिक सवाल पूछा और उसका असर इतना गहरा हुआ कि इंटरनेट पर लोग नाराज हो गए. मां अपने छोटे बच्चे से पूछती है, अगर मम्मी कहीं चली गई और वापस नहीं आई, तो क्या करोगे?

मां के सवाल से भावुक हुआ बच्चा

वायरल क्लिप में एक मां अपने छोटे बच्चे से पूछती है, अगर मम्मी कहीं चली गई और वापस नहीं आई, तो क्या करोगे? यह सवाल सुनकर बच्चा पहले तो मासूमियत से जवाब देता है, मैं आपकी फोटो से प्यार करूंगा. लेकिन, कुछ ही सेकंड में उसका चेहरा बदल जाता है और वह रोने लगता है. जब मां उससे पूछती है कि वह क्यों रो रहा है, तो बच्चा और ज्यादा भावुक हो जाता है और पूछता है- क्या आप मर जाओगे? मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि मेरी मम्मी जल्दी वापस आ जाए.

आखिर में मां ने किया शांत

बच्चे को रोता देख आखिर में मां उसे समझाती है कि वह कहीं नहीं जा रही और उसे छोड़कर नहीं जाएगी. इसके बाद बच्चा जबरदस्ती मुस्कुराता है और हाथों से हार्ट बनाता है. हालांकि, वीडियो का अंत थोड़ा सुकून देने वाला है, लेकिन उससे पहले का भावुक पल लोगों को परेशान कर गया.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी

इस वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने इसे गलत पेरेंटिंग बताया और कहा कि छोटे बच्चों के साथ ऐसे सवाल नहीं पूछने चाहिए. इस उम्र में बच्चे बहुत संवेदनशील होते हैं. ऐसे सवाल उनके मन में डर और असुरक्षा पैदा कर सकते हैं. कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि सिर्फ कंटेंट बनाने के लिए बच्चे की भावनाओं के साथ खेलना सही नहीं है.

बच्चों के साथ कंटेंट बनाते समय रखें ध्यान

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया के दौर में पेरेंटिंग की सीमाएं क्या होनी चाहिए. बच्चे बहुत जल्दी प्रभावित होते हैं और उन्हें हर चीज का पूरा मतलब समझ नहीं आता. ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे उनकी भावनाओं का ख्याल रखें.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारत घूमने आई विदेशी महिला हुई हैरान! यहां के बारे में बताईं ऐसी 10 बातें जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी

जब घर में आया पहला AC, मां ने किया तिलक… मिडिल क्लास फैमिली की खुशी ने जीता इंटरनेट का दिल

हाइक मांगने गया था, नौकरी ही चली गई! Appraisal मीटिंग में टेकी के साथ हुआ बड़ा खेल, पोस्ट वायरल






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *