पासपोर्ट बनवाने का झंझट खत्म! अब होगी बिना पासपोर्ट…विदेश यात्रा! इन 4 एयरपोर्ट्स पर कोई नहीं मांगेगा वीजा

Latest and Breaking News on NDTV पासपोर्ट बनवाने का झंझट खत्म! अब होगी बिना पासपोर्ट...विदेश यात्रा! इन 4 एयरपोर्ट्स पर कोई नहीं मांगेगा वीजा


Travel Without Passport from India: अपनी जेब में रखा वोटर आईडी या आधार कार्ड उठाइए और सीधे हवाई जहाज की टिकट बुक कर लीजिए. हम आपको बता रहे हैं उन 4 एयरपोर्ट्स के बारे में, जहां आपकी ‘देसी पहचान’ ही काफी है. सबसे पहले बात करते हैं हमारे पड़ोसी देश नेपाल की. अगर आप बादलों के ऊपर तैरना चाहते हैं, तो काठमांडू का ‘त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ आपका इंतजार कर रहा है. यहां उतरते ही आपको पासपोर्ट नहीं, बल्कि बस अपना एक फोटो आईडी कार्ड दिखाना होगा. पशुपतिनाथ के दर्शन हों या हिमालय की ठंडी हवाएं, सब कुछ बिना किसी कागजी झमेले के मुमकिन है.

Photo Credit: pexels

नेपाल के इन हवाई अड्डों पर भी मौज (Nepal Airports with Easy Access for Indians)

  • पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: अगर आपको पहाड़ों और झीलों से मोहब्बत है, तो सीधे यहां का प्लान बनाइए. अन्नपूर्णा रेंज का दीदार अब बिना पासपोर्ट के मुमकिन है.
  • गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट (भैरहवा): लुम्बिनी की शांति और बुद्ध की धरती पर कदम रखने के लिए यह नया गेटवे भारतीयों के लिए खुला है. यहां भी वही नियम लागू हैं…बस अपनी आईडी साथ रखें.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

खुशहाली का द्वार, भूटान का पारो एयरपोर्ट (Bhutan Paro Airport Entry Rules for Indians)

भूटान, जिसे दुनिया का सबसे खुशहाल देश कहा जाता है, वहां का ‘पारो इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ भी भारतीयों का बाहें फैलाकर स्वागत करता है. भारत और भूटान के बीच एक पुरानी और खास संधि है, जिसकी वजह से आप वहां बिना पासपोर्ट के भी सैर कर सकते हैं. बस अपना वोटर आईडी कार्ड संभालकर रखिएगा और बच्चों के लिए उनका बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र) ले जाना मत भूलिएगा.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *