10 की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, 14 में बड़ी उम्र के आदमी से करनी पड़ी शादी, 1983 में 44 फिल्मों में दिखी 450 फिल्में करने वाली ये एक्ट्रेस 

Latest and Breaking News on NDTV 10 की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, 14 में बड़ी उम्र के आदमी से करनी पड़ी शादी, 1983 में 44 फिल्मों में दिखी 450 फिल्में करने वाली ये एक्ट्रेस 


नई दिल्ली:

सिल्क स्मिता इंडियन सिनेमा की जानी मानी अदाकाराओं में से एक रही हैं, जिन्होंने गरीबी से उठकर साउथ की फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. 1980 से लेकर 1990 की शुरूआत तक वह कई फिल्मों का हिस्सा रहीं. वहीं उन्हीं से इंस्पायर्ड कहानी विद्या बालन ने ‘द डर्टी पिक्चर’ के जरिए सिनेमा प्रेमियों को दिखाई. लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं था क्योंकि बचपन से ही वह गरीबी में रहीं. जबकि बड़े होते होते उनकी जिंदगी में संघर्ष बढ़ता चला गया. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फैंस के दिलों में जगह बनाई. 

सिल्क स्मिता की फिल्मों में आने से पहले की जिंदगी नहीं थी आसान

आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में वडलापति विजयालक्ष्मी नाम से जन्मीं सिल्क स्मिता का बचपन गरीबी में गुजरा. उन्हें फाइनेंशियल प्रॉब्लम के कारण 10 साल की उम्र में चौथी कक्षा में पढ़ाई छोडनी पड़ी. इतना ही नहीं 14 साल की उम्र में उनकी शादी मर्जी के बिना एक बूढे आदमी से कराई गई. वहीं अपने ससुराल में उन्हें दुर्व्यवहार का सामना भी करना पड़ा और लगभग दो साल तक इसे सहने के बाद सिल्क स्मिता ने शादी से अलग होने और अपनी जिंदगी अपने दम पर शुरू करने का फैसला किया. 

ये भी पढ़ें: Highest Grossing Hindi Film: धुरंधर-दंगल नहीं ये है बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म! सालों बाद भी नहीं कोई मुकाबला

सिनेमा में आजमाया हाथ

Latest and Breaking News on NDTV

शादी तोड़ने के बाद स्मिता अपनी आंटी के सपोर्ट के साथ शहर में शिफ्ट हो गई. वहीं गुजारा करने के लिए उन्होंने नौकरानी और टच अप आर्टिस्ट का काम भी फिल्मों के सेट पर किया. उनकी सेट पर मौजूदगी ने उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खोल दिए. वह एक्स्ट्रा के रोल में छोटे छोटे किरदार निभाने लगीं. वहीं फिल्ममेकर वीनू चक्रवर्ती को उन्हें फिल्मों में लाने का श्रेय दिया जाता है.

रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने चेन्नई में एवीएम स्टूडियो के पास  देखा था और उन्हें मेंटॉर करने का फैसला किया. एक्टिंग, डांस और तौर-तरीकों की ट्रेनिंग के साथ, उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की तैयारी शुरू कर दी. जबकि स्मिता को  पहला बड़ा मौका एंथनी ईस्टमेन निर्देशित फिल्म ‘इनाये थेडी’ से मिला. हालांकि, फिल्म की रिलीज में देरी के कारण, उन्हें पहचान मिलने से पहले कई अन्य मलयालम फिल्मों में काम करना पड़ा. 

फिल्मों में छाई एक्ट्रेस सिल्क स्मिता 

Latest and Breaking News on NDTV

स्मिता को असली पहचान 1980 की तमिल फिल्म ‘वंडिचक्करम’ से मिली. ‘सिल्क’ नाम का एक बोल्ड और ग्लैमरस किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी, जिसके कारण उन्हें सिल्क स्मिता के नाम से जाना जाता है. एक पुराने इंटरव्यू में, उन्होंने ‘टाइपकास्ट’ होने के बारे में कहा, ‘असल में मैं सावित्री, सुजाता और सरिता जैसी ‘कैरेक्टर एक्ट्रेस’ बनना चाहती थी. लेकिन अपनी दूसरी फिल्म ‘वंडिचक्करम’, जिसमें मुझे एक ग्लैमरस किरदार दे दिया गया. इसी फिल्म में मैंने ‘सिल्क’ स्मिता नाम का किरदार निभाया था. सच कहूं तो यह एक बहुत अच्छा किरदार था और लोगों को मेरा अभिनय पसंद आया. इसके बाद मुझे लगातार ऐसे ही ग्लैमरस किरदार मिलते रहे. मैं अपने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को नाराज नहीं कर सकती थी, इसलिए मैं ऐसे किरदार निभाती रही. लेकिन मेरी दिली तमन्ना आज भी वही है.’

450 फिल्मों में किया काम

सिल्क स्मिता ने 450 फिल्मों में काम किया, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ शामिल है. वह रजनीकांत, कमल हासन और मोहनलाल जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम कर चुकी थीं. इतना ही नहीं 1983 में कथित तौर पर वह 44 फिल्मों में नजर आईं, जो उनके करियर का पीक था. 

50, 000 थी सिल्क स्मिता की फीस

सिल्क स्मिता कथित तौर पर अपने करियर के पीक पर डांस सीक्वेंस के लिए 50 हजार रुपए फीस उस वक्त लेती थीं. वहीं कुछ समय तक तो वह लीड एक्ट्रेस से भी ज्यादा कमाने लगीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने इंडस्ट्री में जलन के बारे में कहा, ‘मेरा करियर छोटा रहा. अभी तो बस 4 साल ही हुए हैं और इस दौरान मैंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. जाहिर है ऐसे कई लोग होंगे जो मेरी सफलता से जलते हैं. मुझे लगता है कि ऐसे ही लोग इस सारी दुर्भावनापूर्ण अफवाहबाजी के पीछे हैं. वे मेरी इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: 90 के दशक का वो खूंखार विलेन, जो एक ही शो में बना भगवान राम, श्रीकृष्ण और टीपू सुल्तान

स्ट्रगल का किया सामना

सिल्क स्मिता का करियर 90 के दशक में धीमा होने लगा. कॉम्पिटीशन बढ़ गया, जिसके कारण उनके पास मौके कम हो गए. कहा जाता है कि फिल्म प्रोडक्शन में पैसे लगाने और फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके चलते उनकी कमाई बर्बाद हो गई. वहीं 23 सितंबर, 1996 को सिल्क स्मिता अपने घर पर मृत पाई गईं.

एक्ट्रेस की मौत को सुसाइड कहा गया. हालांकि मौत के आस-पास के हालात अब भी साफ नहीं हैं. कहा जाता है कि अपनी मौत से एक रात पहले उन्होंने अपने दोस्तों, जिनमें अनुराधा और एक्टर रविचंद्रन भी शामिल था उन्हें संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन वह उनसे बात नहीं कर पाईं. जबकि अगली सुबह 35 साल की उम्र में वह मृत पाई गईं. जहां हाथ से लिखा हुआ नोट मिला, जिसमें लिखा था, ‘सिर्फ मैं ही जानती हूं कि एक एक्ट्रेस बनने के लिए मैंने कितनी कड़ी मेहनत की. मुझसे किसी ने प्यार नहीं किया. हर किसी ने मेरी मेहनत का फायदा उठाया.’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *