एक रिपोर्ट और यूं सरसरा कर भागा सेंसेक्‍स, उछले IT स्‍टॉक्‍स! शेयर बाजार में आज की तेजी को समझना है तो ये पढ़ें

Latest and Breaking News on NDTV एक रिपोर्ट और यूं सरसरा कर भागा सेंसेक्‍स, उछले IT स्‍टॉक्‍स! शेयर बाजार में आज की तेजी को समझना है तो ये पढ़ें


भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी जा रही है. बड़ी बात ये है कि IT शेयरों में मंगलवार को जहां 7 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही थी, वे आज सरसरा कर ऊपर भागे हैं. इंफोसिस, विप्रो, TCS से लेकर KPIT, परसिस्‍टेंट और कोफोर्ज तक के शेयर 3 से 6 फीसदी तक चढ़े हैं. लगभग सभी आईटी शेयर्स ग्रीन में हैं. आईटी शेयरों के दम पर भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी जा रही है. इस दौरान सेंसेक्स करीब 2,000 अंक और निफ्टी 700 अंक से अधिक बढ़ चुका है. 

बाजार में तेजी की वजह ये एक रिपोर्ट 

बाजार में तेजी की वजह आईटी शेयरों में खरीदारी लौटना है. सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है. रेटिंग एजेंसी CLSA ने आईटी शेयरों पर एक रिपोर्ट निकाली है, जिसमें एंथ्रोपिक और ओपनएआई के नए एआई टूल्स से इंडस्ट्री को खतरे की बात को खारिज किया गया है. इससे पूरे आईटी सेक्टर में बड़ी खरीदारी देखी जा रही है. सेंसेक्स इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस टॉप गेनर्स में थे. 

फटाफट नोट कर लीजिए टारगेट प्राइस 

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA ने भारतीय आईटी शेयरों पर अपना सकारात्मक रुख दोहराया है, जिसमें परसिस्टेंट सिस्टम्स और कोफोर्ज को ‘हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म’ कैटगरी में टॉप पर रखा है. इसने परसिस्टेंट के लिए 8,058 रुपये और कोफोर्ज के लिए 2,278 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा भाव से तेज ग्रोथ पोटेंशियल दिखाता है.  

लार्ज-कैप कंपनियों में, CLSA ने इंफोसिस (1,653 रुपये), टेक महिंद्रा (1,698 रुपये), टीसीएस (3,333 रुपये) और एलटीआईमाइंडट्री (6,304 रुपये) पर ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बरकरार रखी है, जबकि विप्रो (218 रुपये) और एचसीएलटेक (1,506 रुपये) पर अधिक सतर्क ‘होल्ड’ रुख अपनाया है

मिडकैप और स्‍मॉलकैप में भी मजबूती 

दिन के दौरान व्यापक बाजार में तेजी देखी जा रही है. दोपहर करीब 1 बजे सेंसेक्स 636 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,707 और निफ्टी 191 अंक या 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,770 पर था. 

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 981 अंक या 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,156 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 243 अंक या 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,154 पर था. 

कच्‍चे तेल की कीमतें कम हुईं 

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट भी भारतीय बाजारों के सेंटीमेंट के सकारात्मक होने की एक वजह है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में बुधवार को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है. खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 डॉलर प्रति औंस और ब्रेंट क्रूड 2.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 101.3 डॉलर प्रति औंस पर था. 

बाजार की उथल-पुथल कम हुई 

इंडिया विक्स (VIX) यानी वॉलेटिलिटी इंडेक्‍स में गिरावट भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी की एक वजह है. यह 4.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.94 पर बना हुआ. बता दें कि इंडिया विक्स बाजार में स्थिरता को दिखाता है. आमतौर पर जब भी इसमें तेजी आती है और बाजार में गिरावट देखने को मिलती है.  

Source: NDTV Profit, CLSA Report, IANS

ये भी पढ़ें: ‘मैंने तो ऐसा नहीं कहा, ये…’, क्‍या Apple के CEO पद से इस्‍तीफा देने वाले हैं टिम कुक? खुद सामने आकर बताई सच्‍चाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *