प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात दी. बुधवार 29 अप्रैल को वाराणसी में काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने हरदोई के मल्लावां में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway opening) का उद्घाटन किया. एक्सप्रेसवे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके शुरू होते ही मेरठ से प्रयागराज तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा. एक्सप्रेसवे पर बात अगर टोल की करें तो कार, जीप, वैन (हल्के वाहन) के लिए- 2.55 रुपये प्रति किमी वसूला जाएगा. वहीं दोपहिया वाहनों के लिए 1.28 रुपये प्रति किमी चार्ज किया जाएगा. जानें पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें- सीट बेल्ट बांध लें! गंगा एक्सप्रेसवे पर जल्द मिलेगी फ़र्राटा भरने की परमिशन, सुरक्षा और सुविधाओं तक, मिलेगा बहुत कुछ
ये भी पढ़ें-6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज, गंगा एक्सप्रेसवे कैसे बदल देगा UP की तस्वीर, जानिए 5 अहम बातें


