Jabalpur Cruise Incident: सीएम मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेंगे ₹4-4 लाख

Jabalpur Cruise Incident: सीएम मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेंगे ₹4-4 लाख Jabalpur Cruise Incident: सीएम मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेंगे ₹4-4 लाख

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी बांध हादसे को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है. साथ ही, उन्होंने मृतकों के परिवारजों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं. 

सीएम यादव ने कहा कि तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है, जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है, हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है. 

जबलपुर बरगी बाध हादसा: चीखों में बदल गई मस्ती… चंद सेकंड में पानी में समा गया क्रूज, देखें वीडियो 

4-4 लाख की आर्थिक सहायता

सीएम ने कहा- इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार
 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *