नई दिल्ली:
धुरंधर के शो रद्द होने और देरी को लेकर फैली भ्रम की स्थिति के बीच, फिल्म निर्माता आदित्य धर ने धुरंधर 2 की रिलीज के संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर दर्शकों को संबोधित किया है. एक्स पर आदित्य धर ने बताया कि यह फिल्म टीम के लिए भावनात्मक रूप से बहुत मायने रखती है. उन्होंने लिखा, ‘हमारे प्यारे धुरंधर परिवार के लिए, धुरंधर हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह कुछ ऐसा है जिसे हमने जिया है, संजोया है और आप सभी के साथ, एक ही पल में, हर भाषा में साझा करने का सपना देखा है. भारत भर में हमारे अधिकांश हिंदी शो शाम 5 बजे से निर्धारित समय पर चल रहे हैं. हमारे सभी तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से शुरू होंगे. हालांकि, अप्रत्याशित तकनीकी दिक्कतों के कारण, हमारे मलयालम और कन्नड़ शो कल सुबह से शुरू होंगे.’
Om 🙏
Book Your Tickets Now.
🔗- https://t.co/O80GmnSaFW #DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam @RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun… pic.twitter.com/PwNMwzt5Gh
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 18, 2026
हालांकि कई जगहों पर फिल्म के शाम के शो कैंसल हो गए जिसमें मुंबई के गैटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल भी है. यही नहीं, नोएडा के कई सिनेमाघरों में साढ़े पांच बजे वाला शो शाम को छह बजे के बाद ही शुरू हो सका. इस तरह फिल्म के शो अधिकतर जगहों पर डिले हुए हैं. इसी वजह से आदित्य धर को सोशल मीडिया पर आना पड़ा.
आदित्य धर ने आगे लिखा था, ‘अगर आपके सिनेमाघर में डब की हुई फिल्म नहीं चल रही है, तो आपके पास रिफंड लेने या हिंदी फिल्म को सबटाइटल के साथ देखने का विकल्प है. असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं. इस फिल्म के प्रति आपका प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है और हम इसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं. जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की टीम.’


