Sridevi 7 Evergreen Songs : श्रीदेवी के ये 7 सबसे पॉपुलर गाने, तीसरे नंबर वाला तो हर शादी में देता है सुनाई

Latest and Breaking News on NDTV Sridevi 7 Evergreen Songs : श्रीदेवी के ये 7 सबसे पॉपुलर गाने, तीसरे नंबर वाला तो हर शादी में देता है सुनाई


नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में एक लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी को आज भी उनके फैंस याद करते हैं. उनकी खूबसूरती, एक्टिंग और डांस के लोग कायल थे. वह देश की गिनी चुनी लेडी सुपरस्टार्स में शामिल हैं. श्रीदेवी भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपनी फिल्मों और गानों के जरिए वो आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं. उनके कुछ गाने आज भी सुने जाते हैं. ये पॉपुलर सॉन्ग अपनी रिलीज के सालों बाद भी लोगों को पसंद आते हैं. आइए श्रीदेवी के टॉप 5 सॉन्ग्स पर नजर डालते हैं.

1. नैनों में सपना

1983 की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ का गाना ‘नैनों में सपना’ आज भी लोगों का फेवरेट है. यह गाना मशहूर सिंगर्स किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था. इसके बोल इंदीवर ने लिखे थे, और इस मशहूर गाने का संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था. इस फिल्म में जितेंद्र और श्रीदेवी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें – Mahabharata Draupadi Photos: महाभारत की द्रोपदी की 10 तस्वीरें, 5वीं देख कर कहेंगे, यूं ही नहीं 1000 लड़कियों में पूजा शर्मा ने मारी बाजी

2. हवा हवाई

फ़िल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का गाना ‘हवा हवाई’ एक आइकॉनिक सॉन्ग है, जिसने श्रीदेवी को बड़ी पहचान दी. इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था. फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और यह 1987 में रिलीज हुई थी. इसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी, अमरीश पुरी, सतीश कौशिक, शरत सक्सेना और अन्य कलाकार नजर आए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

3. मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा

1986 की फिल्म ‘नगीना’ का हिट गाना ‘मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू’ आज भी सुना जाता है, खासकर ये गाना शादियों में खूब बजता है. इसे दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने गाया था और ये श्रीदेवी के सबसे पॉपुलर गानों में से एक है. इस गाने के यूट्यूब पर 26 मिलियन व्यूज हैं.

4. ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी

1989 की फिल्म ‘चांदनी’ का गाना ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी’ ऋषि कपूर और श्रीदेवी पर फिल्माया गया था. इस गाने को जॉली मुखर्जी और श्रीदेवी ने गाया था. गाने का म्यूजिक शिव-हरि ने कम्पोज किया था और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे.

यह भी पढ़ें – Shah Rukh Khan Mannat: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, टेरेस से लेकर बेडरूम तक सब है लग्जरी, 300 करोड़ है कीमत

Latest and Breaking News on NDTV

5. मेरी बिंदिया

1991 की फिल्म ‘लम्हे’ का गाना ‘मेरी बिंदिया’ बहुत मशहूर हुआ था. इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और इसका म्यूजिक शिव-हरि ने कम्पोज किया था. इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. अनिल कपूर, श्रीदेवी और अनुपम खेर स्टारर इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और YRF के बैनर तले प्रोड्यूस किया था.

6. न जाने कहां से आई है (चालबाज)
इस फिल्म में श्रीदेवी डबल रोल में नजर आई थीं.  इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. फिल्म में उनके कैरक्टर अंजू को लोगों ने काफी पसंद किया.  इसमें वह बारिश में छातों और रेनकोट के साथ डांस करती दिखी थी. फिल्म का यह गाना आज भी खूब पसंद किया जाता है. 

कभी मैं कहूं (लम्हे)
यह गाना पूजा (श्रीदेवी) और वीरेन (अनिल कपूर) पर फिल्माया गया है. यह बेहद रोमांटिक गाना है, जो आज भी पसंद किया जाता है. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद की गई. 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *