डोनाल्ड ट्रंप ने विधानसभा चुनावों में जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई

डोनाल्ड ट्रंप ने विधानसभा चुनावों में जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई डोनाल्ड ट्रंप ने विधानसभा चुनावों में जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई

असम और बंगाल में चुनावी जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी बधाई भेज दी है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ट्रंप ने पीएम मोदी को बंगाल की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, ‘पिछले महीने ही अपनी फोन कॉल के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी और कहा था कि भारत कितना खुशकिस्मत है कि उन्हें मोदी जैसा नेता मिला है.’

उन्होंने बताया कि ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को हालिया ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी है.’

असम-बंगाल में बीजेपी की शानदार जीत

असम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. असम में एनडीए ने 102 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत हासिल की है. असम में बीजेपी सरकार ने हैट्रिक लगा दी है और हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

वहीं, बंगाल में तो बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. बंगाल की 294 में से 207 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है. बंगाल में बीजेपी का यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. इस बार बीजेपी का वोट प्रतिशत भी बढ़कर 45 फीसदी से ज्यादा हो गया है. 

बीजेपी की इस आंधी में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हार गईं. ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया. 15 साल से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी इस बार 80 सीटों पर सिमट गई है.

यह भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में बदलेगा पावर सेंटर, ‘नबन्ना’ की जगह ‘राइटर्स बिल्डिंग’ से चलेगी सरकार; BJP का प्लान क्या है?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *