RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: जारी हुए एडमिट कार्ड, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी नियम

RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: जारी हुए एडमिट कार्ड, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी नियम RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: जारी हुए एडमिट कार्ड, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड  जारी कर दिए हैं. जिन लोगों ने  इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वो अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा आप परीक्षा केंद्र पर क्या ले जा सकते हैं, क्या नहीं और OMR शीट आपको कैसे भरनी हैं, ये सारी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में डिटेल में दी गई है. जिसे आप एग्जाम देने जाने से पहले ध्यान से जरूर पढ़ लीजिए. 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर “Get Admit Card” के विकल्प पर क्लिक करें.
  3. अपनी संबंधित परीक्षा के लिंक का चयन करें.
  4. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें.
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें.

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं? 

  • एडमिट कार्ड की एक साफ प्रिंटेड कॉपी.
  • मूल आधार कार्ड (जिसमें जन्मतिथि स्पष्ट हो). आधार न होने पर पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें.
  •  अपनी एक कलर फोटो (2.5 cm * 2.5 cm), जो एक महीने से पुरानी न हो.

ये चीजें हैं सख्त मना

परीक्षा में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी रोकने के लिए बोर्ड बहुत सख्त है.

परीक्षा केंद्र के अंदर घड़ी, पेन, पानी की बोतल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना वर्जित है. यहां तक कि इरेजर और व्हाइटनर लाने की भी इजाजत नहीं है.

OMR शीट ध्यान से भरें

परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को ओएमआर (OMR) शीट की कार्बन कॉपी दी जाएगी. इसे संभाल कर रखें, क्योंकि परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड इसे वेरिफिकेशन के लिए मांग सकता है.

Exam Schedule क्यो होगा

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएं 9 और 10 मई को आयोजित की जाएंगी. शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

भूगोल (Geography)

9 मई, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक.

विज्ञान (Science)

10 मई को दो पालियों में.

पेपर 1: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक.

पेपर 2: दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक.

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *