Iran Israel US War LIVE: ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर दागी मिसाइल, ट्रंप ने दी चेतावनी

Iran Israel US War LIVE: ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर दागी मिसाइल, ट्रंप ने दी चेतावनी Iran Israel US War LIVE: ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर दागी मिसाइल, ट्रंप ने दी चेतावनी

Iran Israel US War Updates: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग के 20वें दिन हालात और खराब हो गए हैं. ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट पर मिसाइल दाग, डोनाल्‍ड ट्रंप को भड़का दिया है. बुधवार को ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस फील्‍ड पर इजरायल ने अटैक किया. ये ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्‍ड है. इस हमले के जवाब में ईरान ने कतर की एलएनजी प्‍लांट को निशाना बनाया है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि इजरायल, अब ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर कोई और हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर ईरान ने कतर पर फिर से हमला किया, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और पूरे क्षेत्र को उड़ा देगा.

ईरान और इजरायल के हमलों में दोनों और बड़े पैमाने पर आग लगी और भारी नुकसान हुआ है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान को बिना किसी शर्त के हार माननी होगी. अगर ईरान ऐसा नहीं करता है, तो कोई बातचीत नहीं होगी. इस जंग का मकसद ईरान की नौसेना, परमाणु ठिकाने और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है. हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी आखिरी सांस तक इस जंग को लड़ेगा. 

जंग के बड़े अपडेट्स 

  • EU ने ईरान से कहा: होर्मुज खोलो, बुनियादी ढांचे पर हमले बंद करो
  • मैक्रों की अपील – ‘एनर्जी और पानी जैसे ठिकानों पर हमले तुरंत रोकें’
  • सऊदी विदेश मंत्री का कड़ा बयान, ईरान पर भरोसा पूरी तरह टूट चुका है 
  • कतर ने ईरानी दूतावास के सैन्य अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश दिया
  • कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमला, भारी नुकसान
  • इजरायल का बड़ा दावा: ईरान समर्थित “इमाम हुसैन डिवीजन” के नए कमांडर को भी मार गिराया

Iran Israel US War LIVE Updates…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *