‘मुसलमानों को अपना राजनीतिक नेतृत्व तैयार करना चाहिए’, बंगाल के नतीजों पर बोले ओवैसी

'मुसलमानों को अपना राजनीतिक नेतृत्व तैयार करना चाहिए', बंगाल के नतीजों पर बोले ओवैसी 'मुसलमानों को अपना राजनीतिक नेतृत्व तैयार करना चाहिए', बंगाल के नतीजों पर बोले ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के पक्ष में पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि तथाकथित ‘‘धर्मनिरपेक्ष दल” भाजपा के विस्तार को रोक नहीं पाएंगे.

ओवैसी ने विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल में AIMIM के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाताओं को धन्यवाद दिया. हालांकि, इस चुनाव में AIMIM का एक भी उम्मीदवार जीत नहीं पाया.

मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी है. हमें उस फैसले का सम्मान करना होगा. यह जनता का फैसला है. तीसरी बात, मेरा मानना ​​है और मैं लगातार यही कहता रहा हूं कि ये तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियां भाजपा को रोक नहीं पाएंगी.”

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप), महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) और तत्कालीन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अतीत में ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का खेल खेलने की कोशिश की. उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की कोशिश करना चाहिए.

भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 207 सीट जीतकर दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया है और इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *