लड़का-लड़की का फर्क समझाते इस वीडियो को देखकर…हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

लड़का-लड़की का फर्क समझाते इस वीडियो को देखकर...हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल लड़का-लड़की का फर्क समझाते इस वीडियो को देखकर...हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

Viral Video : मार्क्स कम आएं तो ‘मातम’ मचना चाहिए, है ना? लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक ताजा वीडियो ने इस गणित को ही उलट दिया है. यहां एक लड़की 90% लाकर आंसू बहा रही है, तो वहीं एक ‘शहजादा’ 60% में ही पूरी दुनिया फतह करने की खुशी मना रहा है. हंसी और तंज के इस कॉकटेल को देखकर लोग कह रहे हैं, ‘भाई…लड़कों का स्वैग ही अलग है’.

ये भी पढ़ें:-‘बुर्ज खलीफा’ के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!

लड़का-लड़की का फर्क समझना है?  (Boys vs Girls Viral Video)

इंटरनेट की दुनिया में एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें लड़कों और लड़कियों के ‘संतुष्टि लेवल’ को बड़े मजेदार तरीके से दिखाया गया है. क्लिप की शुरुआत एक लड़की से होती है, जो 90% नंबर पाकर भी ऐसे रो रही है जैसे पहाड़ टूट पड़ा हो. कैमरा जैसे ही दूसरी तरफ मुड़ता है, वहां एक लड़का मिठाई का डिब्बा थामे जश्न मना रहा है. पूछने पर पता चलता है कि जनाब के सिर्फ 60% आए हैं, पर खुशी ऐसी कि मानो सीधा ओलंपिक मेडल जीत लिया हो. महिला जब उससे पूछती है कि भाई तू खुश है क्या? तो वह दांत चियारते हुए ‘हां’ कहता है. बस यही सादगी और बेफिक्री लोगों के दिल को छू गई है. लड़कों की इस फितरत पर लोग लोटपोट हो रहे हैं.

क्या वाकई नंबर ही सब कुछ हैं? (Trending Social Media Clips)

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर @Prithviraj23239 नाम के हैंडल से शेयर यह वीडियो सिर्फ हंसी-मजाक नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल भी है. जहां लड़कियां अक्सर परफेक्ट होने के दबाव में खुद को परेशान कर लेती हैं, वहीं लड़के ‘जो है सो है’ वाली फिलॉसफी पर जीते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा रहे हैं. कोई कह रहा है ‘लड़के ऐसे ही होते हैं, छोटी खुशियों के बादशाह’, तो कोई इसे ‘घोर नाइंसाफी’ बता रहा है. जिंदगी जीने का असली सलीका तो इसी लड़के ने सिखा दिया, जो कम में भी गम नहीं बल्कि मिठाई बांट रहा है.’

ये भी पढ़ें:-ब्रेकअप का दर्द होगा छूमंतर! बिछड़ने के बाद गर्लफ्रेंड से इस तरह जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं लोग

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *