WBBSE West Bengal 10th Madhyamik Result 2026 Direct Link LIVE Updates: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की तरफ से माध्यमिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. सुबह ठीक 9:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान किया गया, इसमें बताया गया कि इस साल रिजल्ट कैसा रहा. हालांकि छात्रों के लिए सुबह 10:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर लिंक एक्टिव होना है. खास बात ये है कि स्कूलों को उसी दिन बोर्ड के कैंप ऑफिस से मार्कशीट और सर्टिफिकेट मिल जाएंगे. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एनडीटीवी पर आकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा Digilocker पर भी रिजल्ट जारी होगा. इस लाइव ब्लॉग में आपको बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट मिलेगी.
NDTV पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- NDTV एजुकेशन की वेबसाइट https://ndtv.in/education पर जाएं.
- होमपेज पर Board Exams Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद “West Bengal Board Class 10 Exam Results 2026” वाले लिंक को चुनें.
- अपना रोल नंबर डालें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
- अपना रिजल्ट ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें.


