ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी, सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में खून से लथपथ मिले शव

Latest and Breaking News on NDTV ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी, सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में खून से लथपथ मिले शव


Double Murder in Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. निर्माणधीन बिल्डिंग में दो मालियों का शव लहूलुहान अवस्था में मिला है. दोनों की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है. डायल 112 नंबर पर सूचना मिलते ही पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सीताराम इंस्टिट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों ही तीन दिन पहले माली का काम करने आए थे. दोहरे हत्याकांड मामले में में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

यूपी के रहने वाले थे दोनों

पुलिस ने ठेकेदार के जरिए मृतकों की पहचान कर ली है. इसमें एक व्यक्ति की इंद्र के रूप में हुई है, जो मेरठ के अब्दुल्लापुर का रहने वाला है. वहीं, दूसरा शीशपाल है, जो मेरठ के ही इंचौली का निवासी है. दोनों की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है. डबल मर्डर को देख पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं.

पुलिस ने बताया आरोपी की हुई पहचान

डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि सीताराम इंस्टिट्यूट के बगल में इसी इंस्टिट्यूट का एक निर्माणाधीन हॉस्टल है, जिसमें कुछ मजदूर रहते थे. इसमें से तीन मजदूरों को ठेकेदार ने मेरठ से बुलाया था और यहां रह रहे थे. कमरे में उनमें से दो आज मृत अवस्था में मिले हैं. देखकर ऐसा लग रहा है कि आपस में कोई झगड़ा हुआ और किसी ब्लंड ऑब्जेक्ट से सिर पर वारकर कर हत्या कर दी. हत्यारोपी की पहचान हो गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें निकल गई हैं.

ये भी पढ़ें- कानपुर का ‘महाठग’ पप्पू छुरी गिरफ्तार, मजदूरों के कागजों से बना करोड़पति, 1600 करोड़ के खेल का खुलासा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *