पश्चिम एशिया में जारी संकट और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए पेट्रोल और डीजल बचाने को कहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हमने कोविड के समय कई सारी व्यवस्थाएं बना ली थीं और अब समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करें.
पीएम मोदी ने कहा कि ‘हमने कोरोना के समय में वर्क फ्रॉम होम की, ऑनलाइन मीटिंग्स की, वीडियो कांफ्रेंस की… ऐसी अनेक व्यवस्थाएं विकसित की और हमें आदत भी हो गई थी. आज समय की मांग ऐसी है कि उन व्यवस्थाओं को हम फिर से शुरू करें, तो वो देशहित में होगा और इनको हमें फिर से प्राथमिकता देनी है. आज जो संकट है उसमें हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर भी बहुत जोर देना होगा. क्योंकि दुनिया में पेट्रोल-डीजल इतना ज्यादा महंगा हो गया है, इसलिए हम सबका दायित्व है कि पेट्रोल-डीजल की खरीद पर जो विदेशी मुद्रा खर्च होती है तो पेट्रोल डीजल बचाकर हमें वो मुद्रा भी बचानी है.’
वैश्विक अनिश्चितता को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ‘दुनिया कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है. COVID के समय में ही, महामारी के बाद, यूक्रेन में युद्ध शुरू हो गया, जिससे दुनिया भर की समस्याएं और बढ़ गईं. खाना, ईंधन और खाद पर बहुत बुरा असर पड़ा. पिछले पांच-छह सालों से हमारी सरकार इस संकट से निपटने के लिए लगातार काम कर रही है.’
उन्होंने कहा, ‘युद्ध के कारण, दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और सारी हदें पार कर गई हैं. भारत के पास तेल के बड़े भंडार नहीं हैं. हमें दूसरे देशों से बड़ी मात्रा में पेट्रोल, डीज़ल और गैस आयात करना पड़ता है.’
यह भी पढ़ेंः ‘जनता की समस्या सुलझाने की जगह अंदरूनी मतभेद दूर करने में जुटे हैं,’ केरल में CM के चयन में देरी पर पीएम मोदी
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ‘इस वैश्विक संकट में, हमें कुछ संकल्प लेने होंगे और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना होगा. एक बड़ा संकल्प है- पेट्रोल और डीजल का समझदारी से इस्तेमाल करना. हमें पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा. जिन शहरों में मेट्रो उपलब्ध है, वहां हमें ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर कार से सफर करना जरूरी है, तो हमें कार-पूलिंग आजमानी चाहिए.’
#WATCH | Secunderabad, Telangana | On the impact of West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, “… But friends, when the supply chain continues to be in crisis, no matter what measures we take, the difficulties only increase. Therefore, now we must fight unitedly,… pic.twitter.com/56w72yyYrE
— ANI (@ANI) May 10, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि ‘अगर सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना हो, तो हमें ज्यादा से ज्यादा रेलवे फ्रेट सेवाओं का इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि इलेक्ट्रिक रेलगाड़ियों को पेट्रोल या डीजल की जरूरत नहीं होती. जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं, उन्हें भी उनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए.’
उन्होंने कहा, ‘हमने कोरोना के समय में वर्क फ्रॉम होम की, ऑनलाइन मीटिंग्स की, वीडियो कांफ्रेंस की… ऐसी अनेक व्यवस्थाएं विकसित की और हमें आदत भी हो गई थी. आज समय की मांग ऐसी है कि उन व्यवस्थाओं को हम फिर से शुरू करें, तो वो देशहित में होगा और इनको हमें फिर से प्राथमिकता देनी है. आज जो संकट है उसमें हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर भी बहुत जोर देना होगा. क्योंकि दुनिया में पेट्रोल-डीजल इतना ज्यादा महंगा हो गया है, इसलिए हम सबका दायित्व है कि पेट्रोल-डीजल की खरीद पर जो विदेशी मुद्रा खर्च होती है तो पेट्रोल डीजल बचाकर हमें वो मुद्रा भी बचानी है.’
#WATCH | Secunderabad, Telangana | On the impact of West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, “… Gold purchases are another area where foreign exchange is used extensively… In the national interest, we must resolve not to purchase gold for a year, no matter how… https://t.co/lNWTmHlf4q pic.twitter.com/konOsJ7Okp
— ANI (@ANI) May 10, 2026
पीएम मोदी ने लोगों से कम से कम एक साल के फॉरेन टूर न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘आजकल, मध्यम वर्ग के बीच डेस्टिनेशन वेडिंग, विदेश यात्रा और विदेशों में छुट्टियां मनाने का चलन बढ़ रहा है. ऐसे समय में, जब देश एक संकट का सामना कर रहा है और हमारी देशभक्ति हमें पुकार रही है, हमें कम से कम एक साल के लिए विदेश यात्रा टालने का फैसला करना चाहिए. भारत के भीतर ही कई खूबसूरत जगहें हैं जहां कोई भी घूमने जा सकता है.’
उन्होंने आगे कहा कि ‘पहले, जब भी कोई संकट या युद्ध होता था, तो लोग राष्ट्रहित में सोना दान करते थे. आज, दान की कोई आवश्यकता नहीं है. लेकिन राष्ट्र के हित में, हमें यह फैसला करना चाहिए कि पूरे एक साल तक, चाहे घर में कोई भी समारोह या कार्यक्रम क्यों न हो, हम सोने के आभूषण नहीं खरीदेंगे.’
यह भी पढ़ेंः PM Modi ने अपनी संवेदनशीलता से जीता दिल, दूल्हा-दुल्हन और 5000 मेहमानों को न हो दिक्कत, इसलिए कार से चले 18 KM


