प्यार के लिए सरहद पार: बिना पासपोर्ट-वीजा 1800 किमी दूर प्रेमी के पास आई युवती, अब पहुंच गई जेल

प्यार के लिए सरहद पार: बिना पासपोर्ट-वीजा 1800 किमी दूर प्रेमी के पास आई युवती, अब पहुंच गई जेल प्यार के लिए सरहद पार: बिना पासपोर्ट-वीजा 1800 किमी दूर प्रेमी के पास आई युवती, अब पहुंच गई जेल

Love Beyond Borders, Bangladeshi Woman Arrested in Jalgaon: फेसबुकिया प्यार में पढ़ी एक युवती ने सरहद लांघ दी. युवती बांग्लादेश से 1800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर महाराष्ट्र के जलगांव में प्रेमी के पास पहुंची. हैरानी की बात यह है कि उसके पास ना तो कोई पासपोर्ट है और ना ही वीजा. अवैध से आकर वह लंबे समय से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. लेकिन, अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया. बांग्लादेशी युवती का दावा है कि उसने युवक के साथ शादी कर ली है, लेकिन इसके सबूत अब तक पुलिस को नहीं मिले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

दरअसल, जलगांव की शनिपेठ पुलिस ने जोशी पेठ इलाके में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी युवती को हिरासत में लिया है. युवती की पहचान कोणीका राणी शामलचंद्र राय (20) के रूप में हुई है. युवती के पास कोई वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं है, उसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था. 

गरीबी की इंतहा, बेटी को बेचकर खरीदा खाना, 4.5 साल की मासूम का 15000 में सौदा 

फेसबुक के जरिए दोस्ती फिर हुआ प्यार 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बांग्लादेशी युवती कोणीका राणी और जलगांव के स्वर्ण कारीगर चिन्मय जगन्नाथ वाला की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और युवती उससे शादी करने के लिए बांग्लादेश की सीमा पार कर जलगांव आ गई. 

पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी पर दर्ज किया केस 

वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने कोणीका राणी और उसे प्रेमी चिन्मय वाला के खिलाफ इमिग्रेशन और विदेशी नागरिक अधिनियम 2025 के तहत केस दर्ज किया है. साथ ही, युवती को भी हिरासत में ले लिया है. हालांकि, दोनों का दावा है कि उन्होंने शादी कर ली है. लेकिन, पुलिस को अब तक इसका कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह जानने का भी प्रयास कर रही है कि युवती किस रास्ते भारत में दाखिल हुई और उसकी किसने मदद की. 

4 बच्चों की मां ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, 3 दिन पहले किसी और से की थी शादी, प्रेमिका रिश्ते में भाभी

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने बताया कि युवती बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रही थी. उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है. मामले की जांच की जा रही है. 

(जलगांव से मंगेश जोशी की रिपोर्ट) 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *