Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony LIVE Updates: असम में आज हिमंता बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह होना है. यह समारोह गुवाहाटी के खानापारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित हो रहा है. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सरमा और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के 40 से ज्यादा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. नेताओं का गुवाहाटी पहुंचना शुरू हो गया है. हिमंता बिस्वा सरमा का लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. हिमंता के साथ ही चार और विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.
ये भी पढ़ें- असम में NDA का महाजुटान, हिमंता के शपथ ग्रहण में PM मोदी समेत पहुंचेंगे 20 राज्यों के CM; ये 4 बनेंगे मंत्री
ये भी पढ़ें-असम में कैसा होगा इस बार का मंत्रिमंडल? शपथ से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया


