गर्मी में AC को ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? वायरल वीडियो में शख्स ने किया दावा, ऐसा किया तो नहीं लगेगी AC में आग | AC Ko Overheat Hone Se Kaise Bachaye

Latest and Breaking News on NDTV गर्मी में AC को ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? वायरल वीडियो में शख्स ने किया दावा, ऐसा किया तो नहीं लगेगी AC में आग | AC Ko Overheat Hone Se Kaise Bachaye


AC Blast Reason & Safety Tips: दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ समय में एसी में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसी महीने की शुरुआत में पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में एसी में आग लगने से 9 लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी. इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया और एसी के इस्तेमाल को लेकर चिंताएं बढ़ा दी. एसी को आग से बचाने के लिए लोग अलग-अलग उपायों पर विचार करने लगे. हालांकि ये मामला पूरी तरह टेक्नीकल है लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज सामने आए हैं जो ये दावा कर रहे हैं कि देसी जुगाड़ के जरिए एसी को हीट होने और आग लगने से बचाया जा सकता है.

एसी को हीट होने से बचाने के उपाय!

वायरल हो रहे एक इंस्टाग्राम वीडियो में एक शख्स एसी के आउटडोर यूनिट को कूलर में लगने वाले ग्रास पैड से कवर कर देता है. इस ग्रास पैड के किनारों पर वह पीवीसी पाइप लगाता है जिसमें छोटे-छोटे छेद होते हैं. इसके बाद पंप की मदद से पीवीसी पाइप पानी की सप्लाई करता है, जो ग्रास पैड पर गिरते हैं और इस तरह एसी का आउटडोर यूनिट को ठंडा रखने में मदद मिलती है.

शख्स वीडियो में बताता है कि इस तरह पानी की वजह से आउटडोर यूनिट में लगा कंप्रेशर ठंडा रहता है और एसी में आग लगने का खतरा कम हो जाता है. शख्स भले इस बात का दावा कर रहा है, लेकिन ऐसे कोई प्रमाणित सबूत नहीं है कि ऐसा करने से ऐसी पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकता है.

इस तरह के और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में शख्स एसी के आउटडोर यूनिट में ग्रास पैड लगाकर उसकी कूलिंग एफिशिएंसी बढ़ाने का दावा कर रहा है. हालांकि इनके दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि हम नहीं करते.

इसे भी पढ़ें: AC से आती हैं ये 6 तरह की आवाजें, तो हो जाएं सतर्क, जानें क्या है इसकी वजह, कब जरूरी है एक्सपर्ट को बुलाना







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *