cbse class 12 result 2026 हो गया जारी
CBSE 12th Board Toppers: CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजीलॉकर पर छात्र रिजल्ट चेक कर सकेत हैं. इसी बीच सीबीएसई की तरफ से ये भी बताया गया है कि इस बार कुल कितने छात्रों ने परीक्षा में टॉप किया है. साथ ही बाकी तमाम जानकारी भी दी गई है. इस बार भी साउथ के शहरों ने बाजी मार ली है. वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने परचम लहराया है. इस साल कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.
कुल इतने छात्रों ने किया है टॉप
सीबीएसई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 17113 है. यानी 17 हजार से ज्यादा छात्र टॉपर लिस्ट में हैं. वहीं 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले कुल छात्र 94028 हैं. 95 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले कुल 0.97 प्रतिशत छात्र हैं, वहीं 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों का हिस्सा 5.32 प्रतिशत है. CBSE की तरफ से टॉपर्स के नाम जारी नहीं किए जाते हैं, सिर्फ उनकी संख्या बताई जाती है.
लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट रहा बेहतर
सीबीएसई 12वीं के नतीजों में इस साल भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है. इस साल 88.86 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 रहा. यानी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में 6.73 प्रतिशत ज्यादा रहा है. वहीं, ट्रांसजेंडर छात्रों ने इस साल भी 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है. हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में थोड़ी कमी देखी गई है. पिछले साल 91.64 प्रतिशत लड़कियां और 85.70 प्रतिशत लड़के पास हुए थे.
साउथ के शहरों ने किया टॉप
- तिरुवनंतपुरम – 95.62
- चेन्नई – 93.84
- बेंगलुरु – 93.19
- विजयवाड़ा – 92.77
- दिल्ली वेस्ट – 92.34
- दिल्ली ईस्ट – 91.73
- अहमदाबाद – 90.60
- गुरुग्राम – 88.45
- लुधियाना – 87.92
- पुणे – 87.32
- अजमेर – 86.78
- पंचकूला – 85.73
- रांची – 85.01
- गुवाहाटी – 83.41
- लखनऊ – 82.21
- भुवनेश्वर – 81.71
- देहरादून – 81.42
- रायपुर – 80.88
- भोपाल – 79.43
- नोएडा – 79.02
- पटना – 74.45
- प्रयागराज – 72.43


