पेपर लीक के बाद NEET की परीक्षा दोबारा कब तक होगी? NTA के डीजी ने दिया ये जवाब

पेपर लीक के बाद NEET की परीक्षा दोबारा कब तक होगी? NTA के डीजी ने दिया ये जवाब पेपर लीक के बाद NEET की परीक्षा दोबारा कब तक होगी? NTA के डीजी ने दिया ये जवाब

NEET Re Exam Expected Date: नीट (NEET UG) परीक्षा रद्द होने के बाद अब NTA के सामने दोबारा पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की चुनौती है. सूत्रों के मुताबिक इसे लेकर NTA  में युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है. एनटीए किसी भी तरह की देरी नहीं करना चाहती, क्योंकि फिर MBBS का नया सत्र प्रभावित होगा. यही वजह है कि नई परीक्षा की तारीख जल्द ही nta.neet.gov.in पर की जाएगी. इस बाबत जब NTA के DG से बात की तो उन्होंने फिलहाल संभावित तारीख को लेकर कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. सोशल मीडिया में परीक्षा को लेकर संभावित तारीखें चल रही थीं, लेकिन फिलहाल NTA ने किसी तारीख की घोषणा नहीं की है.

एनटीए के सामने बड़ी चुनौती

एनटीए के सूत्रों के मुताबिक यह परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह के बीच कभी भी हो सकती है. NTA के सामने बड़ी चुनौती परीक्षा की पारदर्शिता को बहाल करना है. खुद सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में सुनवाई के वक्त कहा था कि NEET परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखना NTA की जिम्मेदारी है. पहली चुनौती इस बात को लेकर है कि कैसे परीक्षा में पेपर फिर से लीक नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाए. पूरे फुल प्रूफ सिस्टम पर काम चल  रहा है. इसे लेकर अधिकारी से लेकर तमाम एजेंसिंयों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है.

नए सवाल वाले क्वेश्चन पेपर बनाने की तैयारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिर से नीट (NEET) की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अत्यंत गोपनीय और बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा की तैयारी कर  रहा है. NTA अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की एक नई टीम गठित कर रहा है, इसमें सवाल बेसिक थ्योरी और फॉर्मूला, कॉन्सेप्ट और एप्लिकेशन आधारित विश्लेषणात्मक सवालों की लिस्ट तैयारी की जा रही है. 

पेपर की प्रिंटिंग और ट्रांसपोर्टेशन बड़ी चुनौती

कई बार ऐसा देखा गया है कि नीट परीक्षा के सवाल प्रिंटिंग के समय भी लीक हो जाते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए  पेपर को डिजिटल एन्क्रिप्टेड फॉर्म में प्रिंटिंग प्रेस भेजे जाने की तैयारी है साथ ही सुरक्षा के लिए GPS-ट्रैक्ड वाहनों का उपयोग इस बार भी किया जाएगा. यदि जरूरत पड़ी तो इसके लिए पुलिस की भी मदद ली जा सकती है. 

NTA से पहले कैसे होती थी NEET परीक्षा, तब इसका नाम क्या था? जानें ऐसे 10 सवालों के जवाब




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *