चश्मे को साफ करने का ये है सही तरीका, नहीं आएंगे स्क्रैच

eye health, avoid scratches, blurry lenses, Clean glasses, clear vision, eyeglass care, eyewear maintenance, glass case, glasses cleaning spray, glasses hygiene, eyeglasses cleaning, lens care, scratch prevention, microfiber cloth, optical care, glasses hygiene, lens protection, cleaning tips, eyewear maintenance, mild soap cleaning, avoid scratches, glasses care routine, clean lenses safely, optical experts, vision care, glasses cleaning method, daily cleaning tips, eyewear safety, lens durability, avoid damage, चश्मे को साफ करने का ये है सही तरीका, नहीं आएंगे स्क्रैच


Tips to clean eyeglasses: चश्मे का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए इसे साफ करना एक चुनौती है, क्योंकि अक्सर साफ करते वक्त इस पर स्क्रैच आ जाते हैं. छोटी-छोटी गलतियां आपके चश्मे के ग्लास पर खरोंच ला सकते हैं. कुछ लोग अपने शर्ट के बाजू से या महिलाएं साड़ी के पल्ले से चश्मा पोंछने लगती हैं. ऐसा करना से चश्मे पर खरोंच यानी स्क्रैच आ सकती है. खासकर जब चश्मे सूखे हों तो इस तरह पोछना ग्लास को नुकसान पहुंचा सकता है. चश्मे को साफ करने के कुछ खास तरीके होते हैं, आइए जानते हैं.  

चश्मे के ग्लासेस साफ करने का सही तरीका (The Right Way to Clean EyeGlasses)

नल के पानी की हल्की धार में धोएं

चश्मे को सीधे नल के पानी के नीचे हल्की धार में धोएं. इससे धूल और दूसरी गंदगी हट जाएगी, जिससे चश्मे के लेंस साफ करते समय उन पर खरोंच लगने से बचने में मदद मिलेगी.

गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे चश्मे के कुछ लेंस कोटिंग्स को नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग्स भी शामिल हैं.

डिशवॉशिंग लिक्विड से करें साफ

ज्यादातर डिशवॉशिंग लिक्विड बहुत गाढ़े होते हैं, इसलिए बहुत थोड़ी मात्रा में इसका इस्तेमाल चश्मे को साफ करने में करें. लेंस को छूने से पहले अपनी उंगलियों के पोरों पर एक या दो बूंद लगा लें.

ऐसे साबुन से बचें जिन पर ‘अल्ट्रा’, ‘ग्रीस-कटिंग’, ‘एंटीबैक्टीरियल’, ‘सिट्रस डिग्रेजर’ लिखा हो, या जिनमें मॉइस्चराइजर या एसेंशियल ऑयल्स मिले हों. ये आपके लेंस की कोटिंग्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

अब लेंस के दोनों तरफ से धोएं और फ्रेम को भी धोएं. अगर साबुन के सारे निशान नहीं हटाए गए, तो सूखने के बाद इस पर धब्बे पड़ जाएंगे. साफ मुलायम कपड़े से चश्मे को हल्के-हल्के पोछें.

Also Read: 

दिनभर मोबाइल से चिपका रहता है बच्चा? पढ़ाई में ध्यान बढ़ाने के लिए करें ये 3 काम, खुद खोल लेगा किताब

Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक की जाली कैसे साफ करें? जमी चिकनाई और बदबू दोनों होंगी गायब

हाई-फाई कॉर्पोरेट जॉब छोड़ी, फिर करनी पड़ी दूसरों के घर की सफाई… श्वेता की कहानी बदल देगी प्रोफेशनल्स की सोच

रेशे वाले तौलिए का इस्तेमाल न करें

पक्का करें कि कपड़ा पूरी तरह साफ हो. तौलिए के रेशों में फंसी धूल या गंदगी आपके लेंस पर खरोंच डाल सकती है. रेशे वाले तौलिए न लें. मुलायम, बिना रेशे वाले कपड़े से ही चश्मे के लेंस को साफ करें.

Latest and Breaking News on NDTV

चश्मे साफ करने वक्त क्या न करें (What Not to Do When Cleaning Glasses)

  • अपने चश्मे को साफ करने के लिए अपनी शर्ट के पल्ले, दुपट्टे या किसी दूसरे कपड़े का इस्तेमाल करने से बचें, खासकर तब जब लेंस सूखे हों. इससे आपके लेंस पर खरोंच आ सकती है.
  • अपने लेंस को गीला करने के लिए थूक का इस्तेमाल करने से बचें.
  • अपने चश्मे को साफ करने के लिए घर में इस्तेमाल होने वाले ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल न करें. इन चीजों में ऐसे तत्व होते हैं जो चश्मे के लेंस और कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  • अपने लेंस को साफ करने के लिए पेपर टॉवल, नैपकिन, टिशू या टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल करने से बचें. इनसे आपके लेंस पर खरोंच आ सकती है, वे धुंधले हो सकते हैं या उन पर रोएं चिपक सकते हैं.
  • अपने लेंस पर लगी खरोंच को रगड़कर हटाने की कोशिश न करें, इससे खरोंच बढ़ सकती है. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *