TG EAPCET 2026 परिणाम लाइव: आज यानी 17 मई को सुबह 11 बजे TS EAMCET 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है . EAPCET ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया है. कृषि एवं फार्मेसी (ए एंड पी) स्ट्रीम के लिए टीएस ईएएमसीईटी 2026 परीक्षा 4 और 5 मई को आयोजित की गई थी. जबकि इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए यह परीक्षा 9 से 11 मई तक आयोजित हुई थी. कुल मिलाकर, इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए 2 लाख से अधिक और ए एंड पी स्ट्रीम के लिए 90,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. ये परीक्षा 93% से अधिक छात्रों ने दी है.
टीएस ईएएमसीईटी 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें
1.आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – eapcet.tgche.ac.in
2.होमपेज पर उपलब्ध “टीएस ईएएमसीईटी 2026 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें
3.पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें और विवरण जमा करें
4.टीएस ईएएमसीईटी 2026 का परिणाम और रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
5.इसे डाउनलोड करें, भविष्य के लिए
तेलंगाना ईएपीसीईटी 2026 पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए
इस एग्जाम को पास करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 25 प्रतिशत (160 में से 40 अंक) प्राप्त करने होंगे. वही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कोई न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित नहीं किए गए हैं.
टीएस ईएएमसीईटी परिणाम घोषित होने के बाद क्या होगा?
तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TGCHE) परिणाम घोषित होने के बाद टीएस ईएएमसीईटी 2026 काउंसलिंग आयोजित करेगी. टीएस ईएएमसीईटी 2026 के परिणामों के अनुसार योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल होने के पात्र होंगे. काउंसलिंग की जानकारी कुछ दिनों बाद दी जाएगी. काउंसलिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी, जिसमें पंजीकरण, विकल्प चयन और सीट संबंधी जानकारी शामिल होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.
यह भी देखें: JEE Advanced 2026 परीक्षा के लाइव अपडेट


