शुक्रवार को ईद-उल-फितर की नमाज में शामिल होने मस्जिद पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. मस्जिद में मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू की दी. हूटिंग करते हुए ‘गेट आउट’ (बाहर जाओ) के नारे लगाए. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को सिडनी की लाकेम्बा मस्जिद में ईद-उल-फित्र की नमाज और समारोह के दौरान भारी विरोध झेलना पड़ा है. लोगों के विरोध को देखते हुए प्रधानमंत्री अल्बनीज को पीछे के गेट से सुरक्षित निकाला गया.
पीएम के विरोध का वीडियो भी आया सामने
मस्जिद में अल्बनीज के खिलाफ नारेबाजी करते लोगों का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें मस्जिद में मौजूद लोगों ने उन्हें “genocide supporter… get out of here… shame on you… disgrace” जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं. ये लोग पीएम को ‘बाहर निकालो’ की मांग करते भी दिखे. प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी और गुस्से की मुख्य वजह गाज़ा युद्ध में इजरायल का समर्थन करना है.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का इजरायल का समर्थन करने पर मस्जिद मे मुसलमान युवक ने किया विरोध ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ईद उल फ़ित्र के दौरान सिडनी स्थित लकेम्बा मस्जिद मे गए इसी दौरान एंथनी अल्बनीज का एक युवक ने विरोध करते हुए कहा तुम मुसलमानो का नरसंहार करने 1/2 pic.twitter.com/dG5n1w3MLR
— Ashfaq Khan (@AshfaqK12565342) March 20, 2026
गाजा युद्ध में ऑस्ट्रेलिया ने इजरायल का किया है समर्थन, इससे नाराजगी
दरअसल गाजा युद्ध में ऑस्ट्रेलिया ने इजरायल का समर्थन किया है. जिससे वहां मौजूद लोगों में सरकार के रुख से नाराज़गी थी. PM अल्बनीज के साथ देश के गृह मंत्री टोनी बर्क भी वहां मौजूद थे. मस्जिद में मौजूद लोग अल्बनीज और उनके डेप्युटी पर नरसंहार का समर्थन होने का आरोप लगाने लगे. इस दौरान लोगों ने उन्हें हूट करते हुए गेट आउट ऑफ हियर (यहां से निकल जाए) के नारे लगाने लगे.
लोगों की हूटिंग के बीच पीछे के गेट से निकाले गए पीएम
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोग अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद एक शख्स ने चीखते हुए कहा, ‘वह यहां क्यों हैं? उन्हें यहां से बाहर निकालो. यह शर्म की बात है.’ लोगों की हूटिंग के बीच अल्बनीज भीड़ से बचते हुए तेजी से वहां से निकल गए. रिपोर्ट में बताया गया कि अल्बनीज पर चिल्लाने वाले एक शख्स को पुलिस ने वहां से हटा दिया था. बाद में उसे बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया.
यह भी पढे़ं – ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने की शादी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें कौन हैं दुल्हन?


