भारत में दिखा ईद का चांद, देशभर में कल धूमधाम से मनेगा ईद का त्योहार

भारत में दिखा ईद का चांद, देशभर में कल धूमधाम से मनेगा ईद का त्योहार भारत में दिखा ईद का चांद, देशभर में कल धूमधाम से मनेगा ईद का त्योहार

भारत में ईद का चांद दिखाई देने के साथ ही मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है. चांद दिखने के साथ ही देशभर के अलग‑अलग हिस्सों में ईद मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. मस्जिदों में नमाज की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं घरों और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है. इसके साथ ही लोगों ने एक‑दूसरे को ईद की मुबारकबाद देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर भी ईद से जुड़े संदेश और शुभकामनाएं तेजी से साझा की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें : ईद 2026: UP-राजस्थान में शिया मुसलमानों का फैसला, कहीं ईद नहीं मनाएंगे तो कहीं पुराने कपड़े पहनेंगे

मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारी

ईद की नमाज़ को लेकर मस्जिदों और ईदगाहों में साफ‑सफाई और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर जरूरी इंतजाम किए गए हैं. ईद के मौके पर बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.  कपड़े, सेवइयां, मिठाइयां और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजारों का रुख कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि चांद दिखने के बाद खरीदारी में तेजी आ गई है.

ये भी पढ़ें : Eid 2026: इस ईद को बनाएं और भी खास, अपनों को दें ये 4 तोहफे, सस्ते में बन जाएगी बात

ईद के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

ईद-उल-फितर के जश्न के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, क्योंकि इस त्योहार से पहले, रमजान के आखिरी दिन नमाज अदा करने के लिए नमाजी इकट्ठा हुए. धर्मगुरुओं ने घोषणा की है कि भारत में ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी, क्योंकि गुरुवार शाम को चांद नहीं दिखा. हालांकि, केरल में यह त्योहार शुक्रवार को ही मनाया गया. उत्तराखंड में हरदोई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने कहा कि ईद-उल-फितर त्योहार और चल रही चैत्र नवरात्रि को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद से पहले की शाम पर तमाम देशवासियों को भाईचारे के त्योहार की शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार आत्मसंयम, दान और करुणा का संदेश देता है और प्रेम, भाईचारे और शांति को बढ़ावा देता है. इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ईद की शुभकामनाएं दीं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *