69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को लेकर आज अभ्यर्थियों ने लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में ये अभ्यर्थी राज्य के शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर पहुंचे और जमकर नारे लगाए. इस दौरान सड़क पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक्शन लेते हुए उम्मीदवारों को वहां से हटाने की कोशिश की. इस भीषण गर्मी में सड़क पर रेंगते हुए अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए पहुंचे. उनका कहना है कि “कल उनकी तारीख लगी है और 31वीं तारीख है, कल लेकिन कहीं कोई पैरवी नहीं हो रही है. अभी तक उन्होंने मांग की है कि कम से कम सही तरीके से पैरवी करके उनके मुद्दों को उठाया जाए”.
दरअसल इस मामले की सुनवाई 19 मई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली है. प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों को आरोप है कि सरकार सही से उनका पक्ष कोर्ट में नहीं रख रही है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार अगर सही से और मजबूती के साथ सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करे तो मामले जल्द हाल हो सकता है.


