Video: ‘सियानी घोष का सिर…’  TMC सांसद को लेकर बिगड़े बुलंदशहर चेयरमैन के बोल, क्यों दे रहे 1 करोड़ का इनाम?

Bulandshahr Secunderabad Chairman Pradeep Dixit Controversial Statement Video: 'सियानी घोष का सिर...'  TMC सांसद को लेकर बिगड़े बुलंदशहर चेयरमैन के बोल, क्यों दे रहे 1 करोड़ का इनाम?


Saayoni Ghosh Controversy in Bulandshahr: बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप दीक्षित का एक विवादित सामने आया है, जो उन्होंने तृणमूल कांग्रेस यानी TMC की सांसद सियानी घोष को लेकर दिया है. डॉ. प्रदीप दीक्षित ने ऐलान किया जो भी सांसद सियानी घोष का का सिर काटकर लाएगा उसे एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा. चेयरमैन दीक्षित का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

Bulandshahr Secunderabad Chairman Pradeep Dixit Controversial Statement

3100 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जा रही थी  

दरअसल, यह पूरा विवाद पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद सयोनी घोष के भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है. बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में हिंदू संगठनों द्वारा देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में 3100 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित संबोधित कर रहे थे. 

क्यों बोले चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित 

अपने संबोधन में चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित  कहा- ‘मैं प्रतिदिन एक घंटा भगवान शिव की पूजा करता हूं, TMC सांसद सियानी घोष का कथित कृत्य मेरे मन को व्यथित कर रहा था. जो भी व्यक्ति सियानी घोष का सिर काटकर लाएगा उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा’. 

भोजशाला के गेट पर लगाया “गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध” लिखा पोस्टर, विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस

विरोधी दल कर रहा हमला 

डॉक्टर प्रदीप दीक्षित के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विरोधी दल इससे लेकर भाजपा और हिंदू संगठनों पर निशाना साध रहे हैं, जबकि समर्थक इसे क्रिया की प्रतिक्रिया बता रहे हैं. इसे लेकर अभी तक प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

भोपाल में ट्विशा, ग्रेटर नोएडा में दीपिका…दो शहर, दो बेटियां, दो मौतें और दहेज प्रताड़ना की दो कहानियां

(बुलंदशहर से जीशान अली की रिपोर्ट)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *