तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स इसे 22 जून को विजय के 52वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि ‘जन नायकन’ को इस हफ्ते सीबीएफसी की रिवाइजिंग कमेटी की तरफ से सेंसर सर्टिफिकेट मिल सकता है. जिसके बाद विजय की यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: इस फिल्म से रातों रात इमरान हाशमी बन गए थे लोगों के दिलों की धड़कन, भगदड़ से बचने के लिए छिपना पड़ा बाथरूम में
क्यों हो रही थी देरी
इसके बाद से ऐसी चर्चा है कि ‘जन नायकन’ को विजय से जन्मदिन से पहले रिलीज किया जाएगा. हालांकि अभी फिल्म की तारीख का खुलासा नहीं हुई है. फिल्म अभी सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से रिलीज नहीं हो पाई है. इसलिए मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक डेट घोषित नहीं की है. पहले इसे इसी साल पोंगल के मौके पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन सेंसर की दिक्कतों, ऑनलाइन लीक और चुनाव आचार संहिता की वजह से देरी हो गई. मेकर्स को मद्रास हाई कोर्ट जाना पड़ा था. फिल्म का पूरा कंटेंट पहले लीक भी हो गया था. अब जब विजय मुख्यमंत्री बन चुके हैं, तो डिस्ट्रीब्यूटर्स और फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि सारी अड़चनें जल्द दूर हो जाएंगी.
फिल्म में कौन-कौन हैं?
एच. विनोथ द्वारा निर्देशित ‘जन नायकन’ में विजय मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ ममिता बैजू हीरोइन हैं. फिल्म में पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि और नारायण जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. सिनेमैटोग्राफी सत्यान सूर्यन की है. फिल्म KVN प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जा रही है.
आखिरी फिल्म?
यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसे विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है. राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले यह उनके फैंस के लिए आखिरी तोहफा हो सकता है. विजय आखिरी बार ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ में नजर आए थे.’जन नायकन’ की घोषणा के बाद से ही यह तमिल सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है. फैंस हर अपडेट को बेसब्री से ट्रैक कर रहे हैं. अगर फिल्म जून में रिलीज होती है तो विजय के जन्मदिन पर थिएटर्स में जबरदस्त जश्न देखने को मिल सकता है.


