देश भर में महंगाई का सितम जारी है. एक हफ्ते में जहां दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं, तो वहीं अब ब्रेड भी महंगा हो गया है. ब्रेड पर फटा ये महंगाई बम आम लोगों को प्रभावित कर रहा है. बहुत से परिवार सुबह के नाश्ते के लिए ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं. पैकेजिंग और माल ढुलाई की बढ़ती लागत के बीच, देश के कई हिस्सों में ब्रेड की कीमतें 5 रुपये तक बढ़ गई हैं. ये बढ़ी हुई कीमतें आम लोगों को प्रभावित कर रही हैं, खासकर मुंबई में, जहां पाव, सैंडविच और ब्रेड से बने अन्य स्नैक्स लाखों दफ्तरी कर्मचारियों, छात्रों और कामकाजी परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं.
ब्रेड के महंगे होने के बाद अगर सुबह के नाश्ते के लिए इसकी जगह दूसरे विकल्प खोज रहे हैं तो हम कुछ हेल्दी ऑप्शन्स बताने जा रहे हैं. आप अपने ब्रेड को इन फलों और सब्जियों से रिप्लेस कर सकते हैं.
ब्रेड के 6 बेस्ट सस्ते और हेल्दी विकल्प:
- 🥔 आलू (वर्कआउट के लिए एनर्जी)
- 🥒 खीरा (कम कैलोरी, फाइबर)
- 🍎 सेब (फाइबर + एनर्जी)
- 🍍 अनानास (एंटीऑक्सीडेंट)
- 🍅 टमाटर (Vitamin C)
- 🍌 केला (Instant energy)
Bread महंगा पड़ रहा है? नाश्ते में इन 7 चीजों से करें सस्ता और हेल्दी रिप्लेस
आलू
भले ही आलू में कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन ब्रेड की जगह आलू का इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन है. आलू में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं जो उन लोगों के लिए अच्छे होते हैं जो सुबह-सुबह कार्डियो वर्कआउट करते हैं.
ऐसा इसलिए है क्योंकि कार्डियो वर्कआउट के बाद हमारे शरीर को किसी भी दूसरे पोषक तत्व के मुकाबले कार्ब्स की ज्यादा जरूरत होती है, और ब्रेड एक सही विकल्प नहीं है क्योंकि इसमें रिफाइंड आटा होता है, जो ज्यादातर मल्टीग्रेन ब्रेड में भी पाया जाता है.
शिमला मिर्च
अलग-अलग के रंगों वाली रंग-बिरंगी शिमला मिर्च को आप सलाद की तरह खा सकते हैं. आप शिमला मिर्च को ग्रिल कर सकते हैं और उसके बीच में चीज, ऑलिव और लेट्यूस डालकर अपने लिए एक मजेदार ट्रीट बना सकते हैं.
टमाटर
ब्रेड के स्लाइस को हटा दें. इसकी तरह टमाटर के स्लाइस के बीच सारी फिलिंग रखें और इसका मजा लें. इससे आपको स्वाद के साथ हेल्थ भी मिलेगा. टमाटर में विटामिन सी और एंडी ऑक्सीडेंट भी होते हैं.
खीरा
बिना ब्रेड के वेजी सैंडविच बनाने के लिए खीरे का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है. आप पनीर, ऑलिव और टमाटर के साथ छोटे-छोटे ओपन सैंडविच बना सकते हैं. या फिर आप खीरे के पतले स्लाइस का इस्तेमाल करके अपनी फिलिंग को उसके अंदर लपेट सकते हैं. कैलोरी में कम और डाइटरी फाइबर से भरपूर, यह सैंडविच के तौर पर खाना का अच्छा ऑप्शन है.

सेब
ब्रेड की जगह नाश्ते में सेब खाना अच्छा ऑप्शन है. सेब कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है सेब के दो टुकड़ों के बीच पीनट बटर और अखरोट डालकर, इसे नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं.
पाइनएप्पल
ब्रेड सैंडविच की जगह फ्रूट सैंडविच का मजा लें. आप अनानास के टुकड़ों को ऊपर से ब्राउन शुगर डालकर ग्रिल कर सकते हैं, और अपनी फेवरेट सीजनिंग ऐड कर इसका मजा ले सकते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक सेहतमंद नाश्ता बन जाएगा.
केला
ब्रेड को आप केले से रिप्लेस कर सकते हैं. इसे खाने से भरपूर एनर्जी मिलती है और पेट भी भरा रहता है. इसे दूसरे फ्रूट के साथ मिलाकर आप फ्रूट सैंडविच बना सकते हैं.
ब्रेड छोड़ते समय ध्यान रखें:
- प्रोसेस्ड फूड कम करें
- फाइबर बढ़ाएं
- मौसमी फल और सब्जियां शामिल करें
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


