अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ अभी बहुत काम करना बाकी है. वे हमारे बेहतरीन सहयोगी और साझेदार हैं. हम उनके साथ मिलकर बहुत अच्छा काम करते हैं, इसलिए यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है. उनके साथ काम करने के लिए बहुत कुछ है. अमेरिका ऊर्जा सहयोग बढ़ाने के लिए भारत के साथ बातचीत कर रहा है, और यह मुद्दा नई दिल्ली दौरे के दौरान उनकी चर्चाओं का मुख्य विषय रहेगा.
ऊर्जा पर जोर
स्वीडन और भारत की यात्रा पर रवाना होते हुए मियामी में पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा, “हम उन्हें उतनी ही ऊर्जा बेचना चाहते हैं, जितनी वे खरीद सकें. और जैसा कि आपने देखा है, मुझे लगता है कि अमेरिका का उत्पादन और निर्यात ऐतिहासिक स्तर पर है.” रुबियो 23 से 26 मई तक भारत में रहेंगे और कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे. रुबियो ने कहा, “हम और अधिक सहयोग करना चाहते हैं. हम पहले से ही उनसे इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि वे अपने पोर्टफोलियो में भारत को एक बड़ा हिस्सा बनाएं. हमें लगता है कि वेनेजुएला के तेल में भी अवसर हैं.”
भारत एक “महान साझेदार”
वह होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण भारत पर ऊर्जा की ऊंची कीमतों के प्रभाव से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे. रुबियो ने भारत को एक “महान साझेदार” बताया और कहा कि नई दिल्ली की उनकी यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें क्वाड देशों के मंत्रियों से मिलने का अवसर भी मिलेगा. रुबियो ने कहा, “वे एक महान सहयोगी और महान साझेदार हैं. हम उनके साथ बहुत अच्छा काम करते हैं. इसलिए यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है. मुझे खुशी है कि हम यह यात्रा कर पा रहे हैं क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे पास चर्चा करने के लिए बहुत कुछ होगा.”
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति आ रहीं
रुबियो ने आगे कहा, “हम वहां क्वाड के साथ भी बैठक करेंगे, जो महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि विदेश मंत्री के रूप में मेरी पहली बैठक क्वाड के साथ ही हुई थी. मुझे खुशी है कि हम अब भारत में यह बैठक कर पा रहे हैं और हम इस साल के अंत में भी एक बैठक करेंगे.” रुबियो ने कहा कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज भी अगले सप्ताह भारत आने वाली हैं और नई दिल्ली के साथ काम करने के कई अवसर मिलेंगे. रुबियो ने कहा, “दरअसल, मुझे पता चला है कि वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति भी अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर जा रही हैं. इसलिए, अवसर मौजूद हैं. भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत कुछ है.”
ये भी पढ़ें-
क्या है ट्रंप का गोल्डन डोम, जिस पर रूस-चीन लाल होकर बोले-‘ये खतरा’


