दिल्ली: फिनाइल की बोतल फटने से बड़ा हादसा! कार सवार दो लोग झुलसे, हालत गंभीर

दिल्ली: फिनाइल की बोतल फटने से बड़ा हादसा! कार सवार दो लोग झुलसे, हालत गंभीर दिल्ली: फिनाइल की बोतल फटने से बड़ा हादसा! कार सवार दो लोग झुलसे, हालत गंभीर

Delhi Phenyl Blast Car: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला विहार इलाके में एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया, जहां कार में रखी फिनाइल की बोतल अचानक फट गई और उसमें मौजूद केमिकल ने दो लोगों को बुरी तरह झुलसा दिया. यह घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. दोनों घायलों को गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

वसीम फिरोज़  की रिपोर्ट…

कार में हुई तेज ब्लास्ट जैसी घटना

यह घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला विहार की है. बताया जा रहा है कि कार के भीतर रखी प्लास्टिक की फिनाइल की बोतल अचानक फट गई. बोतल के फटते ही अंदर मौजूद केमिकल तेजी से बाहर निकला और कार में बैठे दोनों लोगों के चेहरे पर जा गिरा. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बोतल खोलते ही हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घायल युवक अनिल अपनी एक महिला साथी के साथ कार में बैठे थे. वह जसोला में बर्गर किंग के पास खड़ा था. इसी दौरान उसकी नजर कार में रखी फिनाइल की बोतल पर पड़ी. जैसे ही उसने बोतल खोलने की कोशिश की, वह अचानक जोरदार तरीके से फट गई. केमिकल सीधे दोनों के चेहरे पर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए.

दोनों घायलों की हालत गंभीर

हादसे के बाद तुरंत ही दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. अनिल, जो गौतमपुरी डिस्पेंसरी में लैब टेक्नीशियन के तौर पर काम करता है, और उसकी महिला साथी दोनों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सरिता विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा. शुरुआती जांच में मामला केमिकल रिएक्शन से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. यह समझने की कोशिश की जा रही है कि बोतल अचानक क्यों और कैसे फटी.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *