भारत और चीन के बीच हवाई कनेक्टिविटी पटरी पर लौट रही है. अब नई दिल्ली और चीन की राजधानी बीजिंग के बीच जल्द ही सीधी उड़ानें शुरू होने वाली हैं. भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एयर चाइना इन उड़ानों को संचालित करेगा.
चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने इसे केवल यात्रा ही नहीं बल्कि व्यापार, पर्यटन और भरोसा बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. उन्होंने इसे एससीओ (SCO) और ब्रिक्स (BRICS) देशों के बीच लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए ग्रीन सिग्नल करार दिया.
✈️ Air China resuming direct flights between Beijing & Delhi = more than just travel! 🛫🌏
It’s Trade 📦 Tourism 🏯🕌 Trust 🤝 — and a BIG green light 🟢 for SCO & BRICS people-to-people cooperation! 🇨🇳🤝🇮🇳 pic.twitter.com/E3sisBJdyb
— Yu Jing (@ChinaSpox_India) March 21, 2026
पिछले महीने ही चीन के शहर शंघाई से दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू हुई थी. छह साल में यह पहला मौका था, जब भारत और चीन के इन शहरों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट उड़ी थी. इसके बाद 1 फरवरी को एयर इंडिया की पहली फ्लाइट शंघाई के पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 230 यात्रियों को लेकर नई दिल्ली पहुंची थी. इंडिगो भी अपनी उड़ानें शुरू करने वाली है.
बता दें कि भारत और चीन के बीच पहले कोरोना महामारी और फिर सीमा पर सैन्य टकराव की वजह से 2020 से ही उड़ान सेवाएं ठप थीं. हाल के समय में रिश्तों पर जमी बर्फ पिघली है. इसी का नतीजा विमान सेवाओं के शुरू होने के रूप में दिख रहा है.
पिछले साल अक्तूबर से भारत और चीन के विभिन्न शहरों के बीच उड़ानें शुरू होने का सिलसिला शुरू हुआ था. इंडिगो नवंबर से कोलकाता से गुआंगझू और दिल्ली से गुआंगझू के बीच उड़ानें संचालित कर रही है. चीन की एयरलाइंस चाइना ईस्टर्न ने भी नवंबर से शंघाई से दिल्ली के बीच फ्लाइट शुरू की थीं.


